

कोरबा/कटघोरा 28 अक्टूबर 2023 ( सेंट्रल छत्तीसगढ़ ) : विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा सह संयोजक नियुक्त किये है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, संगठन महामंत्री पवन साय, जिला संगठन प्रभारी श्याम बिहारी जायसवाल, जिला संगठन सह प्रभारी गोपाल साहू की सहमति तथा जिला अध्यक्ष कोरबा डॉ राजीव कुमार सिंह द्वारा कोरबा जिले के निम्न विधानसभा के लिए विधानसभा सह संयोजक नियुक्त किया है जिसमें कोरबा विधानसभा के प्रफुल्ल तिवारी को नियुक्त किया गया है तो वही कटघोरा विधानसभा से संजय शर्मा पूर्व कटघोरा मण्डल अध्यक्ष को सह संयोजक की जिम्मेदारी सौपी गई है।

