कोरबा : प्रस्तावित स्वामी आत्मानद विद्यालयों के जीर्णोद्धार के लिए नए सिरे से जारी होंगे ई टेंडर.. इसलिए निरस्त हुए पुराने टेंडर..

कोरबा 10 अप्रैल 20223 ( सेंट्रल छत्तीसगढ़ ) : कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक, राजीव गांधी शिक्षा मिशन (समग्र शिक्षा) कोरबा, जिला कोरबा के आदेश क्रमांक/1617/स्वा.आ.उ.अं.वि./2022-23 दिनांक 14.02.2023 के द्वारा 42 नवीन स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालयों में जीर्णोद्धार कार्यो हेतु एसईसीएल गेवरा क्षेत्र के सीएसआर मद अंतर्गत स्वीकृति की प्रत्याशा में कार्यपालन अभियंता, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग कोरबा के प्राक्कलन एवं तकनीकी स्वीकृति के आधार पर 111 कार्यो हेतु राशि रू. 4887.59 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदाय कर सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कोरबा को कार्य एजेंसी नियुक्त किया गया था। तत्कालीन सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कोरबा के द्वारा 42 नवीन स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालयों में जीर्णोद्धार कार्यो हेतु कार्यालयीन ई-निविदा आमंत्रण सूचना क्रमांक 6103 दिनांक 23.02.2023 के द्वारा विकास खण्डवार राशि रू. 4475.76 लाख का ई-निविदा सूचना का प्रकाशन किया गया था। जिसमें कार्य को पूर्ण करने की अवधि 06 माह एवं 01 वर्ष निर्धारित की गई थी, कार्य को पूर्ण करने हेतु अधिक समय दे दिया गया था। कार्य की तकनीकी स्वीकृति/प्रशासकीय स्वीकृति पृथक-पृथक प्रदाय की गई है, तत्कालीन सहायक आयुक्त के द्वारा निविदा को पृथक-पृथक न लगाकर विकास खण्डवार लगाया गया था, जिसे शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होने के पूर्व समय पर कार्य पूर्ण कराया जाना संभव नहीं था।

कलेक्टर संजीव झा द्वारा स्वामी आत्मानंद स्कूलों के निर्माण/रेनोवेशन कार्य हेतु निविदा करने हेतु तकनीकी समिति का गठन किया गया है जिसमें सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कोरबा कार्यपालन अभियंता, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, कोरबा, जिला परियोजना समन्वयक, राजीव गांधी शिक्षा मिशन कोरबा एवं सहायक अभियंता/उप अभियंता आदिवासी विकास कोरबा को नियुक्त किया गया है।

बतादें की जिला कलेक्टर कोरबा के द्वारा उक्त स्थिति संज्ञान में आने के कारण कार्यालयीन आदेश क्रमांक 6841 दिनांक 27.03.2023 के द्वारा अपरिहार्य कारणों से निरस्त कर करते हुए 14 संस्थाओं में 32 निर्माण/रेनोवेशन कार्यो हेतु सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कोरबा को कार्य एजेंसी नियुक्त किया गया है शेष 28 संस्थाओं में 79 निर्माण/रेनोवेशन कार्यो हेतु अन्य विभाग को कार्य एजेंसी नियुक्त किया गया है, जिससे समय पर कार्य पूर्ण कराया जा सकें।

सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कोरबा के द्वारा पुनः ई-निविदा आमंत्रण सूचना क्रमांक 6881 दिनांक 31.03.2023 के द्वारा 14 नवीन स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालयों में 32 निर्माण एवं रेनोवेशन कार्यो हेतु राशि रू. 1322.85 लाख ई-निविदा सूचना का प्रकाशन पृथक-पृथक प्राप्त तकनीकी/प्रशासकीय स्वीकृति के आधार पर किया गया है, जिसमें कार्य पूर्ण करने अवधि निर्माण कार्य हेतु कार्य आदेश जारी दिनांक से 03 माह एवं रेनोवेशन कार्य हेतु 15 जून 2023 निर्धारित की गई है, जिससे समय पर कार्य पूर्ण कराया जाना संभव हो सके।