कोरबा : प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी को पितृशोक, स्व योगेन्द्र जी को कोरबा जिला श्रमजीवी पत्रकार संघ ने दी श्रद्धांजलि.

कोरबा(सेंट्रल छत्तीसगढ़) : छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी के पिता श्री योगेन्द्र अवस्थी जी का निधन गरियाबंद जिले के अमलीपदर में हो गया प्रसिद्ध समाज सेवक श्री योगेन्द्र अवस्थी जी पिछले काफी दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे, क्षेत्र में उनके समाजसेवी कार्यो के लिए जाना जाता रहा है स्व अवस्थी के निधन पर योगेंद्र अवस्थी के निधन पर श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश इकाई ने शोक जाहिर करते हुए कहा है कि यह अपूरणीय क्षति है

श्रमजीवी पत्रकार संघ कोरबा जिला अध्यक्ष राहुल डिक्सेना ने कहा है कि स्व योगेन्द्र अवस्थी जी अपने स्वभाव, सामाजिक कार्यो के लिए आदर्श रूप में बहुत लोकप्रिय रहे उनकी जगह कोई नही ले सकेगा. उनके निधन पर छ्त्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता है.

छ्त्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ कोरबा के प्रदेश कार्यकारी सदस्य हरीश तिवारी, संभागीय उपाध्यक्ष श्रीधर नायडू, संभागीय सचिव अमरीक सिंह ( रिंकू ), जिला अध्यक्ष राहुल डिक्सेना, जिला संरक्षक मोतीलाल नायक, जिला उपाध्यक्ष बिरजू बाला, जिला महासचिव शाजी थॉमस, जिला कोषाध्यक्ष हितेश अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल, कटघोरा जिला अध्यक्ष शशिकांत डिक्सेना, उपाध्यक्ष शारदा पाल, सचिव आशुतोष शर्मा, कोषाध्यक्ष सत्या साहू, पाली ब्लॉक अध्यक्ष रितेश जायसवाल, उपाध्यक्ष विभूति कश्यप, सचिव हिमांशु डिक्सेना, बांकी मोंगरा अध्यक्ष महेंद्र सिंह, सचिव चन्द्रकुमार श्रीवास, मनहरण साहू, प्रिंस मनहर, कुशमुंडा अध्यक्ष ओम गभेल, दीपका अध्यक्ष राम कुमार कंवर, पोंडी उपरोड़ा ब्लॉक अध्यक्ष जफर खान, सचिव जुनैद खान, आरिफ खान ने स्व. योगेन्द्र अवस्थी जी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की.