

कोरबा/पाली तानाखार 25 जून 2023 (सेंट्रल छत्तीसगढ़ ) : विधानसभा चुनाव 2023-24 नजदीक आते ही राजनीतिक सियासत गरमाने लगी है। पार्टियों में सदस्यों को जोड़ने की कवायद तेज होते जा रही है। बतादें की युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देश पर प्रदेश महासचिव लक्ष्मीकांत कंवर, युवक कांग्रेस कोरबा ग्रामीण जिलाध्यक्ष विकास सिंह, उपाध्यक्ष शिवम गुप्ता के मार्गदर्शन पर पाली तानाखार विधानसभा अध्यक्ष अंकित पाल लगातार अपने पाली तानाखार विधानसभा में सघन दौरा कर छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न योजनाओं को लेकर लोगों को जागरूक कर रहे है और साथ ही ग्राम पंचायतों में चौपाल लगाकर लोगों को कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों को लेकर जानकारी दी जा रही है।
युवक कांग्रेस के पाली तानाखार विधानसभा अध्यक्ष अंकित पाल द्वारा ग्राम पंचायतों में सभा कर भाजपा कार्यकर्ता व गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कार्यकर्ताओं को कांग्रेस प्रवेश करवा रहे है। शनिवार को ग्राम पंचायत नवापारा, बासिन,बांधापारा, लोडीबहरा में लगभग 109 लोगों को कांग्रेस प्रवेश कराया। उन्होंने कांग्रेस प्रवेशियों को कांग्रेस का गमछा पहनाकर उनका कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया।
विधानसभा अध्यक्ष अंकित पाल ने कहा कि गांधी के विचार, सिद्घांत को जन जन तक पहुंचना मुख्य उद्देश्य है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गांधी विचार लेकर आम जनता के लिए जन कल्याणकारी योजना गांव गांव तक पहुंचा रहे हैं। सरकार भी महंती योजना नरवा गरवा घुरवा बारी, किसान कर्जा माफी, बिजली बिल हाफ के साथ अपने वादे पर खरे उतर रहे हैं। गांधी विचार से ओतप्रोत है। इस बार भी छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार का परचम लहराना है।

