कोरबा : पाली तानाखार विधानसभा में युंका द्वारा निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा के तीसरे दिन लोकसभा सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत यात्रा में हुई शामिल.

कोरबा/पोंडी उपरोड़ा 18 नवम्बर 2022 ( सेंट्रल छत्तीसगढ़ ) : राहुल गांधी पूरे भारत देश में भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं उसी प्रकार छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष आकाश शर्मा व युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष विकास सिंह के निर्देश पर पाली तानाखार के युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष अंकित पाल के नेतृत्व में 16 नवम्बर को पोंडी उपरोड़ा क्षेत्र में भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की गई। आज इस भारत जोड़ो यात्रा के तीसरे दिन यात्रा तुमान से लेकर रावा , पुटुवा होते हुए तानाखार, घरीपखना पहुंची जहां कोरबा लोक सभा सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत व पाली तानाखार विधायक मोहितराम केरकेट्टा इस यात्रा में शामिल होकर युवा कांग्रेसियों का हौसला बढ़ाया। सांसद श्रीमती महंत युंकाइयों के साथ लगभग 2 किलोमीटर कदम से कदम मिलाकर पदयात्रा की, और लोगों को कांग्रेस की विचारधारा से जागरूक किया। भारत जोड़ो यात्रा में सभी एकजुट होकर एकता समरसता सद्भावना के साथ भारत जोड़ों यात्रा में शामिल होते गए।

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया सांसद का जन्मदिन, कटाया केक

कोरबा लोकसभा की सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत का आज जन्मदिवस था। भारत जोड़ो यात्रा के घरी पखना पहुंचने पर सांसद श्रीमती महंत का युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने विधायक मोहितराम केरकेट्टा की उपस्थिति में केक कटवाया और जन्मदिन की बधाई दी। इस मौके पर महिला कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उस्थित रही। इस दौरान सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने राहुल गांधी द्वारा निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा के 3 मूल उद्देश्यों के बारे में बताया।

पहला, आर्थिक असमानता की जबरदस्त चुनौतियों से निपटने के लिए भारत जोड़ो यात्रा शुरू की जा रही है। दूसरा, देश को एकजुट करने की जरूरत है क्योंकि जाति, धर्म, भाषा, खान-पान, पहनावे, पढ़ने की आदत, रहन-सहन के नाम पर सामाजिक ध्रुवीकरण हो रहा है। तीसरा कारण राहुल गांधी ने समझाया केंद्र और राज्यों के बीच राजनीतिक विभाजन था। उन्होंने कहा कि संविधान का दुरुपयोग, जांच एजेंसियों का दुरुपयोग, केंद्र सरकार में सत्ता का बढ़ता केंद्रीकरण, राज्य सरकारों को अप्रासंगिक बनाना, पंचायतों को अप्रासंगिक बनाना, नगर पालिकाओं को अप्रासंगिक बनाना।

पाली तानाखार विधानसभा में निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा के तीसरे दिन यात्रा में प्रमुख रूप से कोरबा लोकसभा सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत, पाली तानाखार विधायक मोहितराम केरकेट्टा, विधायक प्रतिनिधि अशोक मिश्रा, युवा कांग्रेस के पाली तानाखार विधानसभा अध्यक्ष अंकित सिंह पाल, विधानसभा उपाध्यक्ष उद्भव चन्द्रा, शिवनंदन कुजूर, विनोद उर्रे, अमर पुस्कर, जिला महासचिव मधुसूदन दास, प्रदेश महासचिव लक्ष्मी कंवर व बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता व महिलाएं तथा ग्रामीणजन उपस्थित रहे।