

कोरबा/पसान 17 अगस्त 2022 सेन्ट्रल छत्तीसगढ़ ( जफर खान ) : वनपरिक्षेत्र पसान में पदस्थ बीट गार्ड ईश्वर दास मानिकपुरी और वन पाल अयोध्या प्रसाद सोनी इस समय भोले भाले आदिवासी और ग्रामीणों के लिये मसीहा बने हुए है। कटघोरा वन मंडल के पसान वनपरिक्षेत्र हांथी प्रभावित क्षेत्र विगत कई वर्षों से बना हुआ है। हाथियों का दल पसान के अलग अलग जंगलो में विचरण कर रहे है। पसान इस समय हाथीयों के आतंक से थर्राया हुआ है, गांव वाले रतजगा करने को मजबूर है।
बीट गॉर्ड ईश्वरदास मानिकपुरी और अयोध्या प्रसाद सोनी जंगलो में अपनी ड्यूटी बाखुवी निरंतर निभा रहे है। अपनी जान जोखिम में डाल कर ग्रामीणों की जान बचा रहे है। हाथी के स्वभाव को ग्रामीणों को जानकारी दे रहें है। हाथी के विचरण क्षेत्र जंगल में जाने से मना कर रहे है। कई बार तो खुद हाथी का शिकार होते होते बचे है। फिर भी अपने कर्तब्य का निर्वहन पूरी ईमानदारी से कर रहे है। ईश्वर दास मानिकपुरी और अयोध्या प्रसाद सोनी के इस कार्य को ग्रामीणजनों में जाने जाते हैं जो अपनी जान जोखिम में डाल कर दूसरे की जान बचाने में पीछे नही रहते। ऐसे जाबाज़ वनकर्मियों को सेल्यूट है, जो अपनी जा को जोखिम में डालकर हांथी प्रभावित क्षेत्र में लोगों की जान को बचा रहे हैं।

