कोरबा :नोनबिर्रा गौठान में गाय की मौत पर किसान मोर्चा प्रदेश नेता यादव ने चिंता व्यक्त किया

कोरबा ( सेन्ट्रल छत्तीसगढ़ ) हरदीबाजार : – हरदीबाजार ग्राम पंचायत नोनबिर्रा के गौठान में गाय की मौत पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश यादव ने चिंता व्यक्त किया है।


श्री यादव ने कहा ने छत्तीसगढ़ सरकार के निकम्मे पन के कारण गौधन का विनाश हो रहा है।नरवा गरवा घुरवा बारी छत्तीसगढ़ का चार चिन्हारी लेकिन इसमें गौधन का सबसे ज्यादा मौत हो रहा है।गुपचुप तरीके से गाय की मृत्यु पश्चात गौठान के पीछे फेंका गया है। गौधन का सड़क में अकाल मृत्यु हो रहा है।कांग्रेस सरकार गौ माता रक्षा के विषय पर कोई विचार नही कर रहा है।


मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट में लगातार गौवंश का मौत का सिलसिला जारी है।मुख्यमंत्री हवा हवाई बात करते हैं।धरातल पर कोई काम नही होने के कारण मौत निरन्तर हो रहा है।भाजपा नेता श्री यादव ने बताया कि गौठान समिति में गौ पालकों न रखकर कांग्रेसी लोगों को रखा गया है।गौ सेवा आयोग में भी गौ सेवकों को दूर रखा गया है।कांग्रेस सरकार में लगातार योजनाओं पर कांग्रेसियों का भ्रष्टाचार में बोलबाला हैं।कटघोरा विधानसभा क्षेत्र में कबड्डी मेट,कम्बल घोटाला,नगर पालिका के कार्य को ग्राम पंचायत को एजेंसी बनाकर घोटाला किया जा रहा है।जनता का भला न होकर कांग्रेसियों का भला हो रहा है।


गौ माता का गौठान में मौत कैसे हुआ? यह जांच का विषय है।फिरहाल इस मामले पर अधिकारी,कर्मचारी लीपापोती कर मामले को दबाने का प्रयास करेंगे।