

कोरबा अजय राय (सेन्ट्रल छत्तीसगढ़ ):- कोरबा पुलिस कप्तान संतोष सिंह की अगुआई में जिले में खास तौर पर निजात अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान निजात के तहत जिले के युवाओं को नशे से दूर रखने व साईबर क्राइम सहित यातायात के नियमो का युवाओं को प्रतिपालन करवाने का उद्देश ही मुख्य कारण है।इसी क्रम में कार्यक्रम केंद्रीय विद्यालय गोपालपुर में अध्यनरत विद्यार्थियों के मध्य नशे के दुष्परिणाम और यातायात जागरूकता संबंधी वर्कशॉप का आयोजन किया गया।जिसमे काफी संख्या में छात्र छात्राएं व प्राचार्य सहित शिक्षकगण सम्मिलित हुए।कार्यक्रम डीएसपी ट्रैफिक शिवचरण सिंह परिहार व नगर निरीक्षक दर्री विवेक शर्मा ने पुलिस टीम के साथ, विद्यार्थियों के मध्य यातायात सुरक्षा, और नशे के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी।
इस दौरान उपस्थित विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई गई।
