

कोरबा/कटघोरा 27 जनवरी 2023 ( सेंट्रल छत्तीसगढ़ ) : नगर पंचायत पाली कार्यालय में 74 वां गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नगर पंचायत पाली अध्यक्ष उमेश चंद्र ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान किया तथा तिरंगे को सलामी दी। इस मौके पर नगर पंचायत सीएमओ, उपाध्यक्ष विनय सोनकर ,प्रशातं मिश्र सदस्य गौ सेवा आयोग , यशवंत लाल ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी पाली, सुरेश गुप्ता एल्डरमैन ,शशिकांत सोनकर , पार्षद सोना ताम्रकार ,मुकेश अग्रवाल, सावित्री श्रीवास , दीपक जायसवाल , कुश ध्रुव, कौशल सिंह राज पूर्व अध्यक्ष , अजय जयसवाल पूर्व अध्यक्ष के अधिकारी व कर्मचारी आम नागरिक उपस्थित रहे।


