कोरबा : नगर पंचायत छुरी के वॉर्ड 13 में पानी की समस्या से लोग हलाकान.. स्थानीय पार्षद की निष्क्रियता का खामियाजा भुगत रहे वार्डवासी.

कोरबा ( सेन्ट्रल छत्तीसगढ़ ) : गर्मी शुरू होते ही नगर में पानी की समस्या गंभीर हो जाती है। आम लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा। यह समस्या नगर पंचायत गठन के बाद बढ़ी है। वहीं वार्डवासी अपने वार्ड पार्षद शेषबन्द से पानी की समस्या को लेकर कई दफा इसके निराकरण की मांग कर चुके हैं। उसके बाद भी नगर प्रशासन व स्थानीय पार्षद शेषबन्द पानी की समस्या को लेकर गंभीर नहीं है, जिससे वार्डवासियों में काफी नाराजगी है।

नगर पंचायत छुरीकला के वार्ड 13 वार्डवासियों को इस समय भीषण गर्मी के साथ-साथ पानी की गंभीर संकट से जूझना पड़ा रहा है। एक बाल्टी पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। यह समस्या नगर पंचायत गठन के बाद ज्यादा बढ़ी है। जब से छुरी नगर पंचायत बना है पानी की समस्या बढ़ती जा रही है। यहां के वार्ड 13 में टैंकर तो पहुंचता है लेकिन टैंकर की दशा खराब होने से आधा ही पानी लोगों तक पहुंचता है जिसमें कुछ को पानी मिलता है कुछ को नही मिल पाता है।यहां के वार्डवासी एक किलोमीटर दूर से पीने के पानी लाने को मजबूर हैं। छुरी नगर पंचायत के वार्ड 13 में पानी की समस्या को लेकर स्थानीय पार्षद शेषबन्द व नगर पंचायत प्रशासन इसे गंभीरता से नहीं ले रहा है। वार्डवासियों ने वार्ड पार्षद शेषबन्द पर आरोप लगाते हुए बताया कि पार्षद चुनाव के दौरान अपने किये वादे से मुकर गया है और केवल अपने घर पर बना रखे चिड़ियाघर पर ज्यादा ध्यान दे रहे है। उन्हें वार्ड में लोगों की समस्या से कोई सरोकार नहीं है। उन्हें अपने द्वारा चुने गए पार्षद को लेकर अफसोस हो रहा है।

पार्षद की निष्क्रियता से नही हो रहा वार्ड विकास

छुरी नगर पंचायत के वार्ड 13 के पार्षद शेषबन्द के निष्क्रियता का खामियाजा वार्डवासी भुगत रहे है। पानी की समस्या अभी से नही बल्कि काफी समय से है लेकिन वार्डवासियों द्वारा इसकी शिकायत पार्षद से करते तो है लेकिन पार्षद महोदय अपने घर पर बने चिड़िया घर में ज्यादा मशरूफ रहते हैं। उन्हें शायद वार्डवासियों से कोई सरोकार नहीं है जिसका नतीजा वार्ड वासी इस शुरुवाती भीषण गर्मी में पीने के पानी को लेकर भुगत रहे हैं। चुनाव के समय किये वादे से मुकर कर आज पार्षद शेषबन्द कुम्भकर्णीय नींद में अपने घर पर आराम फरमा रहे हैं..