कोरबा :- दर्री मंडल द्वारा अखिल भारतीय मंडल प्रशिक्षण वर्ग शिविर दो दिवसीय कार्यक्रम के प्रथम दिवस का कार्यक्रम हुआ सम्पन्न


भाजपा मंडल दर्री में कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग शिविर का प्रथम दिवस कार्यक्रम शुभारंभ प्रथम सत्र उदघाटन सत्र , वर्ग गीत, वन्देमातरम ,भारत माता,पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र में माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया द्वितीय सत्र में भाजपा मंडल अध्यक्ष आदरणीय नारायण सिंह ठाकुर ने विषय वक्ता ज्योतिनंद दुबे जी का गमछा एवं गुलाब फूल भेंट कर स्वागत किया तथा कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. आर सी पांडे जी वरिष्ठ चिकित्सक दर्री स्वागत भाजपा मंडल महामंत्री मनोज यादव ने किया।विषय वक्ता ज्योतिनंद दुबे ने 15 वर्ष की प्रदेश सरकार की उपलब्धि/कांग्रेस की विफलता/भाजपा की भूमिका के विषय पर अपना उदबोधन दिया।
तृतीय सत्र का बिषय वक्ता आदरणीय किशोर बुटोलिया जी जिला सर संचालक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कोरबा का स्वागत भाजपा मंडल अध्यक्ष आदरणीय नारायण सिंह ठाकुर ने गुलाब फूल व गमछा भेंट कर किया।कार्यक्रम अध्यक्ष माखन लाल यादव जी क्षेत्रीय अध्यक्ष झेरिया यादव समाज जिला कोरबा का स्वागत भाजपा मंडल महामंत्री मनोज यादव ने किया।विषय वक्ता किशोर बुटोलिया जी ने आज के भारत की वैचारिक मुख्यधारा/हमारी विचारधारा से कार्यकर्ताओं विषय पर सम्बोधित किया।


चतुर्थ सत्र का विषय वक्ता राजकुमार अग्रवाल जी पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा कोरबा का स्वागत भाजपा मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह ठाकुर जी द्वारा गुलाब फूल व गमछा से किया गया।कार्यक्रम अध्यक्ष बैजनाथ माहेश्वरी जी अध्यक्ष माहेश्वरी वैश्य समाज जिला कोरबा का स्वागत भाजपा मंडल उपाध्यक्ष व मंडल प्रशिक्षण सह-संयोजक राज जायसवाल जी ने किया।विषय वक्ता राजकुमार अग्रवाल जी ने भाजपा का इतिहास विकास पर सम्बोधन किया । पंचम सत्र विषय वक्ता का भोजराम देवांगन जी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कोरबा का स्वागत भाजपा मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह ठाकुर जी ने गुलाब फूल व गमछा भेंट कर किया।कार्यक्रम अध्यक्ष बालाराम साहू जी तहसील अध्यक्ष साहू संघ कोरबा का स्वागत श्रीमती राधा महंत उपाध्यक्ष मण्डल दर्री ने किया।विषय वक्ता भोजराम देवांगन जी ने हमारा विचार परिवार के विषय में मार्गदर्शन किया ।

प्रशिक्षण वर्ग में मण्डल पदाधिकारी गण, वरिष्ठ कार्यकर्ता गण, पार्षदगण, समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारिगण, महिला मोर्चा के पदाधिकारि,युवा मोर्चा के पदाधिकारिगण एवं मंडल के सम्माननीय जेष्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

षष्ठम सत्र विषय वक्ता नवदीप नंदा जी जिला सोसल मीडिया सयोंजक का स्वागत गुलाब फूल व गमछा भेंट कर भाजपा मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह ठाकुर ने किया। कार्यक्रम अध्यक्ष विनोद कुमार शुक्ला जी सदस्य ब्राह्मण समाज इंदिरानगर जमनीपाली का स्वागत भाजपा मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रेमचंद पांडे जी ने किया।विषय वक्ता नवदीप नंदा जी ने सोशल मीडिया का उपयोग विषय पर विस्तृत सम्बोधन किया
।कार्यक्रम में पधारे प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विकास रंजन महतो जी का स्वागत भाजपा मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह ठाकुर जी ने गुलाब फूल व गमछा भेंट कर किया
जिला अध्यक्ष भाजपा कोरबाआदरणीय राजीव सिंह जी का स्वागत ईश्वर प्रसाद साहू जी ने गमछा व गुलाब पुष्प से किया
जिला महा मंत्री सन्तोष देवांगन जी,जिला मंत्री आदरणीय सन्दीप सहगल जी का स्वागत भाजपा मंडल महामंत्री मनोज लहरे जी व मीडिया प्रभारी अशोक कुमार अग्रवाल ने गुलाब फूल व गमछा भेंट कर किया।
वर्ग गीत अपँँफे बुधवार साय यादव जी,पार्षद,कृष्णकांत गुप्ता जी,एवम वन्देमातरम गीत श्रीमती आरती तिवारी जी ने प्रस्तुति दी