कोरबा: डॉ राजीव सिंह बने भाजपा जिलाध्यक्ष, बधाईयो का लगा तांता…

कोरबा (सेंट्रल छत्तीसगढ़)/साकेत वर्मा : जिलें में प्रख्यात दन्त रोग चिकित्सक डॉ राजीव सिंह को भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी गयीं है। वर्तमान में डॉ राजीव सिंह कोरबा जिला डेंटल एशोसिएशन के अध्यक्ष व भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ट के जिलाध्यक्ष,पूर्वांचल विकास समिति के अध्यक्ष,भारत रक्षा मंच के संयोजक एवं भारत जाग्रति मंच के 3 साल अध्यक्ष रहे है। इसके अलावा जिला बैडमिंटन एशोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान में उपाध्यक्ष हैं। डॉ राजीव सिंह के पिता श्री आरपी सिंह बालको में जनरल मेनेजर के पद से रिटायर हुए वही डॉ बनने के बाद डॉ राजीव सिंह बालको में अपनी सेवाएं दी उसके पश्चात् निहारिका क्षेत्र में मुस्कान क्लिनिक के नाम से क्लिनिक का संचालन कर रहे है । मिलन सार व्यक्तित्व धनी, बेहतरीन खिलाड़ी,एक उम्दा गायक व नेतृत्व करने की खास गुण हैं। इसके पहले जिले के इतिहास में सर्वाधिक लम्बी रैली की अगुवाई भी डॉ राजीव सिंह ने की है।


CAA एवं NRC के समर्थन मे निकली जुलुस एक अघोषित रूप से अपनी राजनितिक छवि बनाने में कामयाबी हासिल की ।वर्तमान में डॉ राजीव सिंह सामाजिक संगठन पूर्वांचल विकास समिति के जिलाध्यक्ष के रूप में अपनी सक्रियता बनाये हुए है।डॉ राजीव सिंह जी के जिलाध्यक्ष का पद संभालते ही पूर्वांचल समिति दर्री प्रकोष्ठ द्वारा उनका स्वागत के अभिनंदन किया गया।इस अवसर पर हरिओम सिंह,रविन्द्र सिंह, मनंजय सिंह,अजय राय,रवि कुमार,पिंटू सिंह,विनय राय, सहित बड़ी संख्या में पूर्वांचल समिति के लोग उपस्थित रहे।