कोरबा: झुका प्रशासन, हिन्दू क्रांति सेना की समस्त मांग माना प्रशासन ने, धूम -धाम से होगी विघ्नहर्ता की पूजा

कोरबा(सेंट्रल छत्तीसगढ़):- गणेश चतुर्थी से प्रारंभ हो रहे गणेशोत्सव के आयोजन में इस बार भी समस्याएं हैं, बीते साल कोविड 19 से संबंधित गाईड लाईन को इस बार भी आयोजन के सिलसिले में प्रशासन ने जारी कर दिया। इसकी अनेक कंडिकाओं के चलते आयोजक उत्सव मना ही नहीं सकते। श्रद्धालुओं का हिसाब किताब रखने से लेकर कई बिन्दुओं पर आपत्ति जतायी गई, हिन्दू क्रांति सेना ने इसे लेकर आज कलेक्ट्रेट का घेराव तय कर जंगी प्रदर्शन किया, इसे रोकने के लिए शास्त्री तिराहा कोसाबाड़ी पर गजब की बाड़बंदी की गई।
ऐसा इस इरादे से किया गया ताकि प्रदर्शनकर्ता शास्त्री तिराहा से आगे न बढ़ सकें और उन्हें कलेक्ट्रेट का घेराव करने से रोका जाए। इस उद्देश्य से कोसाबाड़ी प्रवेश द्वार पर टीन की चादर से पुख्ता सुरक्षा की गई। काफी दूरी तक बेरीकेटिंग के साथ सैकड़ों की संख्या में पुलिस जवान तैनात किये गए। पुलिस लाईन के अलावा कई थानों का बल लगाया गया। पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी भी मौके पर लगाई गई। पिछले कई प्रदर्शनों को देखते हुए इस तरह के इंतजाम यहां पर किये गए। दरअसल हिन्दू क्रांति सेना ने एक सप्ताह पहले कलेक्टर को गणेशोत्सव से संबंधित गाईड लाईन ज्ञापन दिया था और नियमों को शिथिल करने की मांग की थी ताकि उत्सव सामान्य तरीके से आयोजित किया जा सके। पिछली बार गणेशोत्सव और नवरात्र कोरोना महामारी की भेंट चढ़ गए। इस बार स्थिति सामान्य होने पर आर्थिक गतिविधियों के अलावा शैक्षणिक संस्थाओं को खोल दिया गया है। राजनैतिक, सामाजिक आयोजन के साथ-साथ अधिकारियों की विदाई व सम्मान समारोह आसानी से हो रहे है। ऐसे में धार्मिक उत्सवों के लिए गाईड लाईन के नियम पर का्रंति सेना ने एतराज जताया। राहुल चौधरी का कहना है कि जो बिन्दु तय किये गए हैं उसके हिसाब से तो कोई आयोजन हो ही नहीं सकता। इसके विरोध में आज लगभग 2000 से अधिक कार्यकर्त्ताओ की उपस्थिति में हिन्दू क्रांति सेना ने जंगी प्रदर्शन किया, ये प्रदर्शन लगातर 3 घण्टे तक चला, जय श्री राम, भारत माता की जय के नारों से आकाश गुजमान ही गया, कलेक्टर कार्यालय जाने के लिए कार्यकर्त्ताओ और पुलिस में झूमाझटकी भी हुई, अंत मे तहसीलदार सुरेश साहू ने पत्रकारों के समक्ष घोषणा कि हिन्दू क्रांति सेना के समस्त मांगो को माना जाता है और इस वर्ष गणेशोत्सव धूमधाम तरीके मनाया जाएगा, जिसके बाद कार्यकर्त्ताओ ने प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित कर आंदोलन को स्थगित किया…