


कोरबा ( जयप्रकाश साहू ) -: देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस है। देश में लाखों की संख्या में कार्यकर्ता पार्टी के प्रति समर्पित रहते हैं। समय-समय पर कांग्रेस द्वारा सक्रिय कार्यकर्ताओं को इनाम स्वरूप पार्टी में पद दिया जाता है। इसी तारतम्य में कोरबा जिले की जुझारू और पार्टी के प्रति समर्पित रहने वाली सुमन सोनी को कांग्रेस पार्टी द्वारा भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री श्री चंद्रशेखर दुबे जी के निर्देशानुसार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक दुबे एवं कांग्रेस जिला अध्यक्ष अशोक जायसवाल की अनुशंसा पर इंटक महिला कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष कोरबा के लिए नई जिम्मेदारी दी गई है। कुसुम सोनी के बारे में क्षेत्रवासियों का कहना है, कि दीदी शुरू से ही जनसेवा के कार्य में जुटी हुई है। और नई जिम्मेदारी मिलने के बाद निश्चित ही विकास की नई दिशा नजर आएगी।

