कोरबा : जिला कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष सुरेंद्र जायसवाल के बिगड़े बोल.. मीडिया कर्मियों को बैठक का कवरेज करने से किया मना.. मीडिया कर्मियों में दिखी नाराज़गी.

कोरबा : जिला कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष सुरेंद्र जायसवाल के बिगड़े बोल.. मीडिया कर्मियों को बैठक का कवरेज करने से किया मना.. मीडिया कर्मियों में दिखी नाराज़गी.

कोरबा/बांगों 25 अप्रैल 2023 (सेंट्रल छत्तीसगढ़ ) : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी राष्ट्रीय समन्वयक LDM ( SC ) विभाग पवन रात्रे का आज कोरबा जिले के बांगों के सिचाई विभाग के विश्राम गृह में आगमन हुआ। जिसके तहत कोरबा जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के जिला व ब्लॉक समन्वयको तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की अहम बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में कोरबा जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के जिलाध्यक्ष सुरेन्द प्रताप जायसवाल के साथ साथ क्षेत्रीय विधायक व कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम का मीडिया कवरेज करने पहुंचे मीडिया कर्मियों को बैठक स्थल पर पहुंचने पर जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप जायसवाल द्वारा कड़े शब्दों में बाहर जाने के लिए कहा गया। इस तरह मीडिया को बाहर निकाले जाने से मीडिया कर्मियों में खासी नाराजगी देखी गई। और उन्होंने कार्यक्रम को कवरेज करने का साफ साफ बहिष्कार करने का फैसला लिया। लेकिन इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा समझाइस के बाद नाराज़ मीडिया कर्मी शांत हुए। लेकिन इस तरह हुए वाकये से लोगों में यह चर्चा गर्म रहा।