कोरबा : छ. ग. प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष व संरक्षक का जिलाध्यक्ष की अगुवाई में कटघोरा में किया गया जोरदार स्वागत.

कोरबा/कटघोरा 23 दिसंबर 2022 ( सेंट्रल छत्तीसगढ़ ) : छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रमुख संरक्षक पी.आर. यादव, प्रदेश अध्यक्ष जी.आर. चंद्रा, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सुंदर सिंह ठाकुर एवं जिला कोरबा के अध्यक्ष जे.पी. उपाध्याय द्वारा अंबिकापुर में आयोजित संभागीय बैठक एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम में जाते समय जिला कोरबा एवं कटघोरा शाखा के पदाधिकारियों द्वारा शहीद वीर नारायण सिंह चौक कटघोरा में फूल माला एवं पटाखों के साथ स्वागत किया गया । स्वागत करने प्रमुख रूप से डी.के .काटले, संभागीय अध्यक्ष ठाकुर विभूति सिंह, उपाध्यक्ष ,वाहन चालक संघ के अध्यक्ष विजय कुमार भाई, राजेश कुमार डिक्सेना, विनय कुमार सिंह, हरीश कश्यप, आर एल धीरही, अजय श्रीवास्तव आदि अनेक साथी शामिल थे l

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि आने वाला समय चुनावी वर्ष रहेगा, ऐसी स्थिति में संघ भी अपनी लंबित गृह भाड़ा भत्ता, महंगाई भत्ता, वेतन विसंगति ,300 दिन का अवकाश, नकदीकरण जैसे मांगों को लेकर संघर्ष की तैयारी मैं हैl
यह जानकारी छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला शाखा के अध्यक्ष जे.पी.उपाध्याय द्वारा दिया गयाl