कोरबा : छ्त्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ पोंडी उपरोड़ा के पदाधिकारियों ने जिला कलेक्टर संजीव झा से की मुलाकात.. पसान क्षेत्र की समस्याओं से कराया अवगत..

कोरबा ( सेंट्रल छत्तीसगढ़ ) : श्रमजीवी पत्रकार संघ पसान इकाई ब्लॉक द्वारा नवनियुक्त कोरबा कलेक्टर संजीव झा के प्रथम पसान आगमन पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। श्रमजीवी पत्रकार संघ के पत्रकारों ने पसान के विकास के लिए और यहां के ग्राम पंचायतों की समस्या से अवगत कराया। उन्होंने कलेक्टर संजीव झा को बताया कि पसान कोरबा जिले के अंतिम छोर पर बसा है और वनांचल क्षेत्र होने से यहां पर प्रशासनिक कार्यों में देरी होने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

जिला कलेक्टर संजीव झा ने पत्रकारों की बातों को सुनकर आश्वस्त किया कि उनकी प्राथमिकताओं में पसान भी शामिल है और इस क्षेत्र में विकास को लेकर उनकी पहली प्राथमिकता होगी। इस मौके पर छ्त्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के पसान ब्लॉक अध्यक्ष जफ़र खान, ब्लॉक उपाध्यक्ष आरिफ खान, ब्लॉक सचिव जुबेर खान, संरक्षक संदीप जाखड़, जुनेद खान उपस्थित रहे।