कोरबा: छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष बनाए गए जेपी उपाध्याय

कोरबा (सेन्ट्रल छत्तीसगढ़) साकेत वर्मा :- छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के नए प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार झा एवं संघ के कार्यकारी प्रांत अध्यक्ष अजय तिवारी निर्वाचित, प्रदेश अध्यक्ष पीआर यादव के सेवानिवृत्त होने के बाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव कराया गया। कोरबा जिले में छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के संविधान के नियम 10 अनुसार जेपी उपाध्याय को जिलाध्यक्ष कोरबा शाखा मनोनीत किया गया। गौरतलब हैं की जेपी उपाध्याय पिछले लंबे समय से संगठन में सक्रिय हैं, जिसे देखते हुये उन्हे यह महत्वपूर्ण जवाबदारी सौंपी गई है, वे कर्मचारी संघ के विभिन्न पदों में भी रह चुके हैं

कर्मचारी संघ के विभिन्न पदों में रह चुके हैं जेपी उपाध्याय संगठन में सक्रियता और मेहनत का मिला लाभ