कोरबा चुनावी : कटघोरा विधानसभा में भाजपा से प्रत्याशी की दौड़ में कई दावेदार.. लोगो मे बीजेपी की अगली सूची का बेसब्री से इंतजार.. आखिर बीजेपी का दावेदार कौन ?

कोरबा/कटघोरा 30 अगस्त 2023 ( सेंट्रल छत्तीसगढ़ ) ब्यूरो रिपोर्ट : विधानसभा चुनाव 2023 को महज कुछ ही दिन शेष बचे हैं। ऐसे में विधानसभा में टिकट पाने को लेकर कई दावेदार अपनी दावेदारी करने उतरे हैं। भारतीय जनता पार्टी व कांग्रेस पार्टी से कई दावेदारों ने अपने चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर करते हुए आवेदन जमा किये है। ऐसे में भाजपा ने चुनाव की तैयारी आरंभ करते हुए 21 विधानसभा से उम्मीदवार को घोषित करते हुए एक तरह से बिगुल को फुंका हैं। कटघोरा विधानसभा में बीजेपी के पूर्व प्रत्याशी रहे लखनलाल देवांगन को इस बार भाजपा आलाकमान ने कोरबा विधानसभा से बीजेपी का उम्मीदवार चुना है। ऐसे में कटघोरा विधानसभा में इस विधानसभा से बीजेपी किसे अपना उम्मीदवार बनाकर चुनावी मैदान में उतारती है यह भाजपा की अगली सूची जारी होने के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा फिलहाल इसे लेकर लोगो मे चर्चा गरम है।

बतादें की कटघोरा विधानसभा से 32 से अधिक बीजेपी के जनप्रतिनिधियों ने कटघोरा विधानसभा से विधायक प्रत्याशी की दावेदारी ठोकी है। कटघोरा नगर पालिका परिषद की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती ललिता डिक्सेना ने भाजपा संगठन के पास आवेदन जमाकर कटघोरा विधानसभा से अपनी दावेदारी की है। इसी दौड़ में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष पवन गर्ग ने भी अपनी दावेदारी करते हुए आवेदन संगठन के पास प्रस्तुत किया है। बतादें की पवन गर्ग जिले में भारतीय जनता पार्टी के सबसे सक्रिय कार्यकर्ताओं में जाने जाते हैं। पवन गर्ग का कटघोरा नगर के स्थानीय होने से नगर के लोगों को बीजेपी संगठन पर अगली सूची में उनका नाम होने की उम्मीद टिकी हुई है। वही युवा मोर्चा के सबसे सक्रिय कार्यकर्ता युवा मोर्चा प्रदेश के कोषाध्यक्ष विकास झा ने अपने दावेदारी ठोकी है जो की बाकी मोंगरा निवासी है साथ ही लगातार युवाओं के बीच अपनी अलग पहचान बनाएं हुए हैं विकास झा लगातार राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलन करके व प्रधानमंत्री आवास मॉडल तैयार कर क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क करते रहे हैं

कोरबा के पूर्व बीजेपी प्रत्याशी व कोरबा सांसद स्व बंशीलाल महतो के पुत्र विकास महतो का भी कटघोरा विधानसभा से सशक्त दावेदारों में माना जा रहा है। 2018 के विधानसभा चुनाव में कोरबा विधानसभा से विकास महतो ने चुनाव लड़ा था लेकिन 3 बार से सत्ता में रहे कांग्रेस विधायक जयसिंह अग्रवाल से हार का सामना करना पड़ा था। इस बार कटघोरा विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में विकास महतो को टिकट मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं दीपका के पूर्व मण्डल अध्यक्ष मनोज शर्मा भी कटघोरा विधानसभा से दावेदारी कर रहे है। उनको लेकर भी लोगो मे खासी चर्चा बनी हुई है। मनोज शर्मा भी बीजेपी के सबसे सक्रिय कार्यकर्ता माने जाते है।

कटघोरा विधानसभा से भाजपा की दावेदारी करने की सूची में 25 से अधिक लोगो का नाम है लेकिन भारतीय जनता पार्टी के आला कमान किस पर अपना निर्णय लेती है। इसे लेकर लोगो मे जिज्ञासा बनी हुई है।

कटघोरा विधानसभा चुनाव 2023 से भाजपा का अगला प्रत्याशी कौन हो सकता है ?

1.विकास महतो (कोरबा) प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवम रायगढ़ प्रभारी
2.चमरा सिंह पैकरा (मोहनपुर)पूर्व डिप्टी कलेक्टर
3.श्रीमती ललिता डिक्सेना पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कटघोरा एवम जिला महामंत्री महिला मोर्चा भाजपा

03.पवन गर्ग कटघोरा पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा
04.विकास झा भाजयुमो प्रदेश कोषाध्यक्ष
05.राजकुमार अग्रवाल कटघोरा पूर्व जिलाध्यक्ष कोरबा
O6.ज्योतिनंद दुबे दीपका पूर्व सांसद प्रत्याशी
07.मनोज शर्मा दीपका पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दीपका
08.संजय शर्मा दीपका माइनिंग सरदार SECL गेवरा
09.केदारनाथ अग्रवाल कोरबा वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता

  1. अनूप यादव दीपका नेता प्रतिपक्ष नगर पालिका दीपका
  2. .प्रेमचंद पटेल हरदीबाजार जिला पंचायत सदस्य
  3. बजरंग पटेल उपाध्यक्ष नगर पालिका कटघोरा
    13.आत्मानारायण पटेल अध्यक्ष पटेल मरार समाज कटघोरा
    14.संतोष देवांगन छुरी जिलामहामंत्री भाजपा
    15.राजेश यादव डुड़गा कटघोरा
    16.ललित मानिकपुर पाली
  4. 17.मनोज पराशर कोरबा
  5. 18.आर.पी.एस. त्यागी पूर्व कलेक्टर कोरबा
  6. 19 .वीरेंद्र मोहन जायसवाल
  7. 20. गोविंद सिंह कंवर, उपाध्यक्ष कटघोरा जनपद पंचायत
  8. 21.गोपाल मोदी कोरबा
  9. .22.देवेंद्र पांडेय कोरबा
  10. 23.राजेंद्र पांडेय कोरबा
  11. .24.जोगेश लांम्बा कोरबा
  12. 25.मुरली साहू कटघोरा
  13. 26.अशोक चोवलानी कोरबा
  14. 27.चुलेश्वर राठौर हरदीबाजार
  15. 28.सुनील शर्मा बोईदा
  16. 29.दुष्यंत शर्मा बोईदा
  17. 30. उत्तम रंधावा कटघोरा
  18. 31 .संजय शर्मा कटघोरा
  19. 32. रामप्रसाद जनपद सदस्य कटघोरा