कोरबा :कोरबा भाजपा संगठन सह प्रभारी विक्रांत सिंह गरिमामयी उपस्थिति में भाजपा मंडल दर्री के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की कामकाजी बैठक सम्पन्न

कोरबा ( सेन्ट्रल छत्तीसगढ़) हिमांशु डिक्सेना :- मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व जिला भाजपा संगठन सह प्रभारी विक्रांत सिंह जी का नगर में प्रथम आगमन पर युवा मोर्चा दर्री मंडल द्वारा थाना दर्री से मंगल भवन दर्री तक बाईक रैली के साथ भव्य स्वागत व सम्मान के साथ बैठक स्थल तक लाया गया। भाजपा मंडल दर्री के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा श्री राम दरवार का तैल चित्र व श्रीमदभागवत गीता दे कर भव्य स्वागत किया। भाजपा मंडल दर्री में पधारे सिंह जी ने भारत माता,पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी,डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र में माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।श्री सिंह जी ने अपने उद्धबोधन में संगठन के शक्ति के बारे में विस्तृत जानकारी दिया।सरल पोर्टल को समय पर पूरा करने को कहा।इस बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष लखन लाल देवांगन ,जिला अध्यक्ष आदरणीय डॉ राजीव सिंह ,जिला मंत्री व प्रभारी भाजपा मंडल दर्री संदीप सहगल ,ने भी मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को संबोधन किया।
बैठक में जिला महामंत्री संतोष देवांगन जी,जिला सोशल मीडिया संयोजक नवदीप नंदा ,जिला कार्यालय सह प्रभारी दीपक खड़ायत ,जिला युवा मोर्चा महामंत्री नरेंद्र देवांगन ,मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह ठाकुर ,जिला कार्यसमिति सदस्य ईश्वर प्रसाद साहू जी,आदरणीय सीताराम राठौर जी, मनोज अग्रवाल जी,उपाध्यक्ष राज जायसवाल , श्रीमती राधा महंत , हासिम खान ,महामंत्री मनोज यादव ,कोषाध्यक्ष संजय अग्रवाल ,मंत्री रमला वर्मा , राजेश प्रजापति ,मंडल सोशल मीडिया संयोजक अजय चंद्र ,एवं मंडल में निवासरत जिला भाजपा के पदाधिकारी/कार्यसमिति सदस्य, सभी मोर्चा के पदाधिकारी/प्रदेश कार्यसमिति सदस्य/जिलाध्यक्ष/प्रकोष्ठ के जिला संयोजक, मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष/महामंत्री, पार्षदगण,शक्तिकेंद्र संयोजक/सह संयोजक, सभी जेष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।मंच संचालन महामंत्री मनोज यादव ने एवं आभार व्यक्त पूर्व मंडल महामंत्री अनिल यादव ने किया।यह जानकारी मंडल मीडिया प्रभारी अशोक कुमार अग्रवाल ने दिया।