

कोरबा(सेंट्रल छत्तीसगढ़ ) : भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष/अरुण साव के सहमति से भारतीय जनता युवा मोर्चा छ. ग. के प्रदेशाध्यक्ष रवि भगत ने अपने कार्यसामिति और विशेष आमंत्रित सदस्यों को घोषणा की है। जिसमे कटघोरा से किशन केशरवानी को प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य का दायित्व दिया गया है। इन्हें अपनी टीम में शामिल किया है।
केशरवानी पहले भी भाजयुमो के बहुत सारे दायित्वों का निर्वहन कर चुके है। अभी भी वे भाजयुमो जिला कोरबा में शासकीय योजना स्वाध्याय मंडल के संयोजक और पोड़ी उपरोड़ा मंडल के प्रभारी भी है। इनके बनने से पोड़ी उपरोड़ा और कटघोरा के कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है।
