कोरबा : कांग्रेस का विधानसभा स्तरीय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न.. पाली तानाखार विधानसभा में बूथ लेबल तक मजबूत पकड़ बनाने पर जोर.

कोरबा/पाली तानाखार 4 जुलाई 2023 ( सेंट्रल छत्तीसगढ़ ) : छत्तीसगढ़ में जल्द ही चुनाव होने वाले हैं। जिसकी तैयारी कांग्रेस ने शुरू कर दी है.)। पाली तानाखार विधानसभा में कांग्रेस का विधानसभा स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन पोंडी उपरोडा के सद्भासवना भवन में किया गया। इसमें कांग्रेस के जोन प्रभारी, सेक्टर प्रभारी, जनप्रतिनिधि, संगठन पदाधिकारी व प्रमुख कार्यकर्ता शामिल हुए। शिविर में प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय उपाध्यक्ष अरपा बेसिन विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन विशेष रूप से शामिल हुए।

शिविर में प्रशिक्षकों ने कांग्रेस संगठन द्वारा तैयार की गई रणनीति को साझा किया।इस प्रशिक्षण शिविर का शीर्षक “है तैयार हम ” रखा गया है इस शिविर में आगामी चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को पांच विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सोशल मीडिया, मैनेजमेंट, प्रचार प्रसार, चुनावी रणनीति, और विरोधियों को घेरने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पाली तानाखार विधायक मोहितराम केरकेट्टा ने भूपेश सरकार की उप​लब्धियां गिनाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि जो कांग्रेस ने कहा वो किया। जो भाजपा सरकार में 15 साल में नहीं हुआ था। उसे हमनें साढ़े चार साल में कर दिखाया। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार हर दिशा में काम हुआ है। महिला-युवा, किसान, मजदूर, हर वर्ग के लोगों को फायदा मिला है। इसलिए छत्तीसगढ़ में लोग कहते हैं भूपेश है तो भरोसा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के पास कोई स्थानीय मुद्दा नहीं रहा। इसलिए वे इस बार भी सोशल मीडिया पर झूठ का सहारा लेने वाले हैं। लेकिन कांग्रेस सच के साथ सोशल मीडिया पर काम करेगी। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की जोश और धरातल पर किए गए कामों को देखकर भाजपा के स्थानीय नेता इस बार भी उम्मीद खो चुके हैं। इसलिए छत्तीसगढ़ में कांग्रेस से मुकाबले के लिए केंद्रीय नेताओं पर फोकस किया जा रहा है।

आज के प्रशिक्षण शिविर में प्रमुख रूप से पाली तानाखार विधायक पुरुषोत्तम कंवर, राज्य गौ सेवा आयोग सदस्य प्रशांत मिश्रा, सुरेश गुप्ता, पसान ब्लॉक अध्यक्ष बचनसाय कोराम, पोंडी उपरोडा ब्लॉक अध्यक्ष असमेर सिंह पोर्ते, पोंडी उपरोडा की जनपद अध्यक्ष संतोषी पेन्द्रों, वरिष्ठ कांग्रेस नेता लक्ष्मी अग्रवाल, सांसद प्रतिनिधि अशोक मिश्रा, पाली तानाखार विधानसभा के एलडीए गजेंद्र चंद्रा, जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के जिला समन्वयक आशुतोष शर्मा, मोनू जायसवाल, भावेश जायसवाल तथा बड़ी संख्या में बूथ प्रभारी, सेक्टर प्रभारी व कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल हुए।