कोरबा : कटघोरा विधानसभा से जनता कांग्रेस से रेशमलाल यादव हो सकते है प्रत्याशी.. यादव सामज का मिल रहा भरपूर समर्थन.

कोरबा/कटघोरा 26 अक्टूबर 2023 ( सेंट्रल छत्तीसगढ़ )अकिंत सिंह : विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने प्रत्याशियों की सूची जारी हो चुकी है। वहीं जनता कांग्रेस के प्रत्याशियों को लेकर लोगों संशय की स्थिति बनी हुई है। पाली तानाखार विधानसभा से छत्रपाल सिंह कंवर का नाम सूची जारी होने के बाद कटघोरा विधानसभा, कोरबा विधानसभा तथा रामपुर विधानसभा से प्रत्याशियों की सूची जारी नही हुई है। ऐसे में जोगी कांग्रेस के समर्थकों में अपने प्रत्याशियों को लेकर संशय की स्थित निर्मित है।

बतादें की कटघोरा विधानसभा से जोगी जनता कांग्रेस से एचएमएस के केंद्रीय अध्यक्ष व कोयला मजदूर संघ एसईसीएल के नेता रेशमलाल यादव के नाम की चर्चा कटघोरा विधानसभा मे जोरों से गर्म है। बतादें रेशमलाल यादव जोगी कांग्रेस स लगातर संपर्क मे हैं। सूत्रों से मिली कांकारी से जनता जोगी कांग्रेस से रेशमलाल यादव का नाम लगभग फाइनल माना जा रहा है। रेशमलाल यादव यादव समाज में भी अपनी खासी पकड़ रखते हैं। कटघोरा विधानसभा में यादव समाज भी अपना समर्थन रेशमलाल यादव को देने के मूड में लग रहे हैं। कटघोरा विधानसभा में इस बार विधानसभा चुनाव त्रिकोणीय रूप लड़ने के आसार लग रहे हैं।