कोरबा : कटघोरा विधानसभा उपाध्यक्ष के नेतृत्व में निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा का हुआ समापन.. युंका जिलाध्यक्ष एवं ब्लॉक व शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी हुए शामिल.

कोरबा/पोंडी उपरोड़ा 18 नवम्बर 2022 ( सेंट्रल छत्तीसगढ़ ) जितेंद्र गुप्ता : राहुल गांधी पूरे भारत देश में भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं उसी प्रकार छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष आकाश शर्मा व युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष विकास सिंह के निर्देश पर कटघोरा के युवा कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष राहुल शर्मा के नेतृत्व में निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा के समापन पर जड़गा चौक से होते हुए छिर्रा से होते हुए तहसील, शहीद वीर नरायण चौक से जयस्तंभ चौक होते हुए सांस्कृतिक भवन में जाकर यात्रा का समापन किया गया। आज भारत जोड़ो यात्रा के समापन पर बकॉक कांग्रेस कमेटी व शहर काँग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव लखनपाल व वरिष्ट नेता डॉ शेख इश्तियाक शामिल होकर युवा कांग्रेसियों का हौसला बढ़ाया। आज भारत जोड़ो यात्रा में जिलाध्यक्ष विकास सिंह के साथ वरिष्ठ कांग्रेसियों ने हिस्सा लिया और देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ इंदिरा गांधी की जयंती पर उनके बलिदान को याद किया। सभी ने युंकाइयों के साथ कदम से कदम मिलाकर पदयात्रा की, और लोगों को कांग्रेस की विचारधारा से जागरूक किया। भारत जोड़ो यात्रा में सभी एकजुट होकर एकता समरसता सद्भावना के साथ भारत जोड़ों यात्रा में शामिल होते गए।

धर्म के नाम पर हो रही है राजनीति

युवक कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष विकास सिंह ने बताया कि राहुल गांधी आम आदमी के मुद्दों को उजागर करना चाहते हैं जोकि बढ़ती हुई कीमतों के बोझ, दही, घी, दूध इत्यादि पर लागू जी.एस.टी., ईंधन की बढ़ती कीमतों, करोड़ों शिक्षित युवकों की बेरोजगारी समस्या, कोविड-19 के बाद संघर्ष कर रहे उद्योगों, किसानों के अस्तित्व की समस्या जैसी बातों पर केंद्र सरकार की विफलता को लेकर कोई भी राजनीतिक दल राष्ट्रव्यापी तौर पर इन्हें अभी तक उठा नहीं पाया। इस यात्रा के माध्यम से राहुल गांधी लोगों का ध्यान उनकी चिंताओं पर केंद्रित कर सकते हैं। देश के वर्तमान हालात में जब क्षेत्र धर्म सांप्रदायिकता के नाम पर देश की सत्ता में बैठे हुये लोग राजनीति कर रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा देश के लोगों के सामने एक नई उम्मीद लेकर सामने आई है। जब देश चलाने वाली दल सत्ताधीश और हुक्मरान आम आदमी की जरूरतों शिक्षा, रोजगार को परिदृश्य पीछे धकेल कर धार्मिक आधार पर धु्रवीकरण की राजनीति को बढ़ावा दे रहे हो तब उस समय कांग्रेस जैसी जन सरोकारी वाली पार्टी का यह नैतिक और राजनैतिक कर्तव्य हो जाता है कि वह देश को बचाने देश की एकता और अखंडता को बचाने के लिये भारत जोड़ो जैसा महाअभियान चलाये भारत जोड़ो यात्रा का यही उद्देश्य है।

कटघोरा विधानसभा में निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा के समापन यात्रा पर कटघोरा विधायक पुरुषोत्तम कंवर, कटघोरा शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव लखनपाल, युवा कांग्रेस ब्लॉक रहमान खान कटघोरा शहर कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष अरमान सिद्दीकी, युंका कटघोरा विधानसभा उपाध्यक्ष राहुल शर्मा, युंका जिला महासचिव शाहे आलम, बालेंद्र सिंह प्रदेश महासचिव लक्ष्मी कंवर, विधायक प्रतिनिधि राज जायसवाल, ऋषिकेश ,युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव नवीन कुकरेजा , युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष भरत मिश्रा वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ शेख इश्तियाक, सौरभ शर्मा, व बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता व महिलाएं तथा ग्रामीणजन उपस्थित रहे।