

कोरबा ( सेन्ट्रल छत्तीसगढ़ ) : कोरबा जिले के कटघोरा ब्लॉक के कोरबी धान उपार्जन केंद्र के ग्राम जोरहाडबरी, खम्हरिया व अन्य 3 गाँव के किंसानों द्वारा कोरबी धान उपार्जन केंद्र की ज्यादा दूरी होने के कारण नया धान मंडी केंद्र खोलने की मांग की जा रही है। पूर्व में आसपास के गांवों के किसान व जनप्रतिनिधियों ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ज्ञापन सौप कर धान मंडी की सुविधा उपलब्ध करवाने निवेदन किया था। पूर्व मुख्यमंत्री भपेश बघेल द्वारा शासन के बीच इस विषय पर चर्चा करने का भरोसा दिया था। कोरबी धान मंडी में लगभग 12 सौ पंजीकृत किसान है। यहां पर खम्हरिया, जोरहाडबरी व आसपास के 5 पंचायतों के किंसानों को ज्यादा दूरी होने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है समिति जाने में ग्रामीणों को 15 किलो मीटर दूरी तय करना पड़ता है। ज्यादा दूरी होने के कारण कई किसान समय पर धान नहीं बेच पाते हैं। सड़क खराब होने के कारण आने जाने में ग्रामीणों को दिक्कत होती है। काफी दूर होने के कारण धान लाने में भी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
