

कोरबा/कटघोरा 27 सितंबर 2023 ( सेंट्रल छत्तीसगढ़ ) : कटघोरा नगर में कटघोरा का राजा का जिस भव्यता से गणपति बप्पा का आगमन हुआ था, उतनी ही धूमधाम से कटघोरा का राजा का विसर्जन हुआ। ढोल- नगाड़ों, धुमाल व डीजे के साथ जब गणपति बप्पा का जुलूस निकला तो कटघोरा नगर के साथ साथ दूर दराज के हजारों लोगों ने इसमें हिस्सा लिया और इस ऐतिहासिक पल के गवाह बने। इस मौके पर चारों ओर ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ का शोर सुनाई दिया। कटघोरा के राजा के विसर्जन जुलूस में सुरक्षा के मद्देनजर कटघोरा पुलिस के साथ भारी पुलिस बल तैनात रहा।

कटघोरा जय देवा गणेशोत्सव समिति द्वारा इस वर्ष कटघोरा का राजा की स्थापना बहुत ही आकर्षक व बड़ी धूमधाम से सम्पन्न कराया। जो जिले के साथ साथ पूरे प्रदेश व देश मे चर्चा का विषय बना रहा। वजह थी कि समिति द्वारा अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के तर्ज पर भव्य व आकर्षक राम मंदिर के प्रतिकृति में पंडाल का निर्माण कराया गया जो सभी के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। वही 21 फिट ऊंचे कटघोरा का राजा की आकर्षक मूर्ती अपने भव्य व बहुत ही सुंदर बना दरबार भी लोगो को मोहित कर रहा था। 7 दिनों तक कटघोरा में गणपति बप्पा की रौनक देखने लायक रही वही प्रतिदिन होने वाली गणपति बप्पा की आरती में सैकड़ो लोग शामिल होकर प्रसाद ग्रहण करते रहे।
ऐतिहासिक निकली कटघोरा के राजा की विसर्जन शोभायात्रा
7 दिनों बाद मंगलवार को शाम 5 बजे कटघोरा के राजा की विदाई शोभायात्रा कसनिया से निकाली गई। वैसे तो गणपति बप्पा की विसर्जन यात्रा तो बहुत ही धूमधाम से निकलती है लेकिन इस बार जय देवा गणेशोत्सव समिति द्वारा जिस प्रकार की विशाल शोभायात्रा निकाली गई वो अपने आप मे ऐतिहासिक रही और सभी के लिए यह एक यादगार पल बनकर लोगो के बीच बन कर रह गया। बतादें की इस विशाल शोभा यात्रा में लगभग 28 झांकियों ने सभी को अपनी ओर आकर्षित किया। उज्जैन से आये कलाकारों ने भस्म आरती व डमरू और मंजीरे के थाप से सभी को आजर्षित किया तो वही राधा कृष्ण की जीवंत झांकियों ने सबको मोहित किया। दुर्ग से गौरी कृपा धुमाल साथ मे 5 डीजे की धुन पर गणपति बप्पा की विदाई में अपने आपको थिरकने से नही रोक पाए। वही युवाओं में क्रेन डीजे के साथ आकर्षक लाइटिंग पर जबरजस्त उत्साह रहा और जमकर डांस किया। झांकियों में पुष्प वर्षा के साथ साथ अनेक जीवन झाकियां लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रही।
अन्य जिलों के लोग भी शामिल हुए शोभायात्रा में
कटघोरा का राजा की विसर्जन शोभायात्रा में लगभग 45 से 50 हज़ार लोगों की उपस्थिति बनी रही। बतादें की अयोध्या के राम मंदिर की प्रतिकृति में बने भव्य राम मंदिर पंडाल भी जिले के साथ साथ पूरे प्रदेश में अपनी एक अलग पहचान बनाने में सफल रहा और दूर दूर से लोग राम मंदिर पंडाल व भव्य कतघोरा के राजा के दर्शन के लिए पहुंचे। बतादें की विसर्जन शोभा यात्रा में कटघोरा के साथ साथ कोरबा, जांजगीर चाम्पा, बिलासपुर, पेंड्रा, कोरिया व अन्य जिलों से भी लोग शामिल हुए। इस ऐतिहासिक शोभायात्रा की चर्चा पूरे जिले में रही और जय देवा गणेशोत्सव समिति के सदस्यों की सराहना की।
निश्चित तौर पर कटघोरा जय देवा गणेशोत्सव समिति के द्वारा इस वर्ष भव्य आयोजन कर पूरे कटघोरा वासियों के दिलों में एक नई छाप छोड़ दिया है। चहुंओर इस ऐतिहासिक गणपति बप्पा की विसर्जन शोभायात्रा को चर्चा है और कामना की है कि आने वाले वर्षों में इससे भी और बेहतर व भव्य रूप से कटघोरा के राजा का स्वागत किया जाएगा।
