

कोरबा/कटघोरा 4 जुलाई 2023 ( सेंट्रल छत्तीसगढ़ )हिमांशु डिक्सेना : कटघोरा नगर पालिका के वार्ड नं 4 बाज़ार मोहल्ले में इस समय पागल कुत्ते का आतंक अपने चरम पर है। बतादें के आज सुबह बाज़ार मोहल्ले में निवासरत दो महिलाओं पर पागल कुत्ते ने हमला कर दिया और बुरी काटकर घायल कर दिया। एक महिला के सिर पर काटने से 29 टांके लगे हैं। वही दूसरी महिला के जांघ पर काटने से बुरी तरह घायल हो गई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ दिनों से यहां पर एक अज्ञात लावारिश पागल कुत्ता घूम रहा है। जो कि राहगीरों पर हमला कर रहा है। आज की घटना से लोगों में भय का माहौल है। पागल कुत्ता लोगों की पकड़ से बाहर है। इसकी शिकायत नगर पालिका कटघोरा में कई गई है। लेकिन अभी तक नगर पालिका द्वारा पागल कुत्ते को पकड़ पाने में असफल है। बतादें के वार्ड 4 बाज़ार मोहल्ला में सब्जी बाज़ार लगता है और लोगो का आना जाना लगा रहता है और जिससे पागल कुत्ते के काटने का डर लोगों को बना रहता है। नगर पालिका को इस ओर विशेष कर ध्यान देने की आवश्यकता हैं जिससे बड़ी घटना होने से लोग बच सकें.।


