

कोरबा/कटघोरा 27 अक्टूबर 2023 अकित सिंह ( सेंट्रल छत्तीसगढ़ ) : आज शुक्रवार को विधानसभा चुनाव 2023 के लिए आम आदमी पार्टी के कटघोरा विधानसभा प्रत्याशी चंद्रकांत डिक्सेना ने रिटर्निंग रिटर्निंग ऑफिसर करबाक के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन दाखिले के दौरान आम आदमी पार्टी कोरबा विधानसभा के प्रत्याशी विशाल केलकर व बड़ी संख्या में आम आदमी समर्थक मौजूद रहे।
बतादें की आम आदमी पार्टी के चंद्रकांत डिक्सेना वर्तमान में कोरबा जिलाध्यक्ष हैं। और पिछले कई वर्षों से पार्टी के लिए कार्य कर रहें और कटघोरा विधानसभा में सक्रिय कार्यकर्ता के तौर पर विधानसभा की सीट जीतने का माद्दा रखते हैं। फिलहाल कटघोरा विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रेमचंद्र पटेल व कांग्रेस से वर्तमान विधायक पुरुषोत्तम कंवर मैदान पर है। निश्चित तौर पर इस बार कटघोरा विधानसभा से इस त्रिकोणीय मुकाबला होने के आसार हैं।
