

कोरबा(सेंट्रल छत्तीसगढ़):- भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिरुद्ध चन्द्रा की सहमति से पिछड़ा वर्ग मोर्चा कटघोरा मंडल के पदाधिकारियों व कार्यसमिति का गठन की घोषणा मंडल अध्यक्ष मोतीलाल देवांगन द्वारा की गई जिसमें ग्राम बंचर से व कटघोरा मंडल में भारतीय जनता पार्टी के तेजतर्रार ग्रामीण क्षेत्र से ऊर्जावान कार्यकर्ता किशोर महंत को कटघोरा मंडल महामंत्री का दायित्व सौंपा गया है जिससे ग्रामीण क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी को और अधिक मजबूती मिलेगी किशोर महंत के महामंत्री बनने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है।
