कटघोरा : DA और HRA की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारी हड़ताल पर.. हड़ताल के दूसरे दिन भी सभी कार्यालयों में लटके रहे ताले.. फेडरेशन ने कहा हमें 6% महंगाई भत्ता स्वीकार नहीं.

कोरबा/कटघोरा 23 अगस्त 2022 ( सेंट्रल छत्तीसगढ़ ) : सोमवार से छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए हैं। जिसकी वजह से हड़ताल के दूसरे दिन भी विद्यालयों में पढ़ाई नहीं हुई वहीं कार्यालयों में भी कामकाज ठप रहा। सभी विभागीय कर्मचारी-अधिकारी छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के बैनर तले अपनी दो सूत्रीय मांग केंद्र के समान भत्ता व सातवां वेतनमान के आधार पर पुनरीक्षित गृह भाड़ा को लेकर चौथे चरण के तहत अनिश्चित काल हड़ताल कर रहे है। इससे प्रशासनिक कार्य पूरी तरह ठप हो गई है। कटघोरा के मुख्य चौराहे के समीप बने पंडाल में हड़ताल के दूसरे दिन छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के कोरबा जिला कार्यकारी संयोजक जे.पी. उपाध्याय अपने पदाधिकारियों के नेतृत्व में समस्त हड़तालियों ने सरकार को जमकर कोसा।

कामकाज हो रहा प्रभावित

इधर,अनिश्चितकालीन हड़ताल के पहले फेडरेशन ने दावा किया है की यह हड़ताल राज्य की भूपेश सरकार के लिए खतरे की घंटी साबित होगी। केंद्र के समान महंगाई भत्ता 34प्रतिशत एवं 7 वे वेतनमान के आधार पर गृह भाड़ा भत्ता की मांग को लेकर इस बार फेडरेशन के बैनर तहसीलदार संघ, न्यायिक कर्मचारी संघ, कोषालय कर्मचारी संघ एवं सरकार की छवि बनाने वाले जनसंपर्क विभाग के कर्मचारी संघ सहित छत्तीसगढ़ के लगभग 90 से ज्यादा संगठन के पांच लाख से अधिक कर्मचारी- अधिकारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। जाहिर है जब इतनी बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारी हड़ताल पर होने की वजह से प्रदेश में पूरी तरह सरकारी कामकाज ठप है जिससे आम जनमानस बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

मंत्री अपना वेतन भत्ते में बढ़ोतरी कर रहे हैं। मगर कर्मचारी, अधिकारी को सड़क की लड़ाई लड़ने मजबूर कर दिया है। जिला कार्यकारी संयोजक जे.पी.उपाध्याय ने कहा वर्तमान में 6 % महंगाई भत्ता 1 अगस्त से देय ऊंट के मुंह में जीरा है। यह हमें स्वीकार नहीं है। इस आदेश के तहत सरकार ने हमारे 6% डीए का एरियर डकार दिया हैं। आज के कार्यक्रम में जेपी उपाध्याय जिला कार्यकारी संयोजक, टी.पी. उपाध्याय विकासखंड समन्वयक संयोजक, एस.के.उपाध्याय तहसील शाखा संयोजक, विनय सोनवानी कार्यकारी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, विद्याभूषण तिर्की, राम कुमार चंद्रा, विभूति सिंह, फेंकू सिंह कवर, संजय यादव, तथा विकासखंड के समस्त प्राचार्य, व्याख्याता, शिक्षक, स्वास्थ्य संयोजक, न्यायालय कर्मचारी, वन विभाग के कर्मचारी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन के. एल. डहरिया वरिष्ठ उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के द्वारा किया गया।