

कोरबा/कटघोरा ( सेन्ट्रल छत्तीसगढ़ ) 13 अगस्त 2022 : आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत,हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है।इसी के तहत शनिवार 13 अगस्त को नगर के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कटघोरा एवं शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कटघोरा द्वारा संयुक्त रुप से घर-घर तिरंगा, हर घर तिरंगा (हमर तिरंगा)अभियान के तहत जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया, जिसमें तीनों विद्यालय के छात्र-छात्राओ ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया सभी विद्यालय के स्टाफ रैली में सहभागी रहे।
विद्यार्थियों ने जन जागरूकता रैली निकाली।
विद्यालय परिसर से निकलकर रैली नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए शहीद वीर नारायण चौक से जयस्तंभ चौक का भ्रमण करते हुए न्यू बस स्टैंड मार्ग से वापस स्कूल में समाप्त हुई। छात्र- छात्राओं द्वारा नगर वासियों को तिरंगा भेंट कर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने हेतु अपिल की।
