कटघोरा समवर्गीय जायसवाल महासभा के द्वारा धूमधाम से मनाया गया सहस्त्रबाहु जयंती..

कोरबा (सेंटर छत्तीसगढ़)हिमांशु डिक्सेना:- कटघोरा-सर्ववर्गीय जायसवाल महासभा एवम महिला मंच कटघोरा के द्वारा राजराजेश्वर भगवान सहस्रबाहु जयंती आज शाम 4 बजे किरण रवि जायसवाल के निवास स्थान पर भव्यता के साथ मनाया गया। सहस्रबाहु की पूजा अर्चना एवम आरती गायन से कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ।कार्यक्रम में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रामगोपाल डिक्सेना,राष्ट्रीय सचिव एवम युवा सहप्रभारी विनोद जायसवाल, जिलाध्यक्ष डॉ शकुंतला जायसवाल,पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष ललिता डिक्सेना मुख्य रूप से उपस्थित थे। अतिथियों के द्वारा भगवान सहस्रबाहु के जीवनशैली पर प्रकाश डाला गया।उनके महान कार्यो को याद करते हुए समाज के विकास पर चर्चा की गयी। प्रतिभावान विद्यार्थी सम्मान में हाई स्कूल वर्ग से पलक जायसवाल प्रथम,आयुष केला द्वितीय, पीहू जायसवाल तृतीय एवम हायर सेकण्डरी वर्ग से निकिता जायसवाल प्रथम,साक्षी जायसवाल द्वितीय,रितिका जायसवाल तृतीय रहे।रंगोली प्रतियोगिता में सुषमा जायसवाल प्रथम,पूनम जायसवाल द्वितीय एवम संगीता जायसवाल को तीसरा स्थान मिला।महिमा डिक्सेना केरझारिया को नीट क्वालीफाई करने के लिए अतिथियों के द्वारा विशेष स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन विनोद जायसवाल ने किया। इस अवसर पर दशरथ जायसवाल,नंदकुमार जायसवाल,देवेंद्र डिक्सेना,ओमप्रकाश डिक्सेना,पवन जायसवाल, राजेन्द्र जायसवाल, शिवशंकर जायसवाल,रामप्रताप जायसवाल,संजयजायसवाल,विष्णु जायसवाल, रविजायसवाल, ,सुशील जायसवाल,नर्मदा जायसवाल,रमा जायसवाल,रामेश्वर केला,संजू डिक्सेना,संजय केला मातृ शक्ति से अध्यक्ष मुक्ता जायसवाल,सुनीता जायसवाल,किरण जायसवाल,रंजना डिक्सेना,पुष्पा जायसवाल,लक्ष्मी जायसवाल,रामकुमारी,नेहा जायसवाल,संगीता केला सहित समाज के अन्य वरिष्ठजन उपस्थित थे।