कटघोरा : शहर कांग्रेस कमेटी ने वार्ड 7 व 8 में हांथ से हांथ जोड़ो कार्यक्रम के तहत निकाली पैदल यात्रा.. भाजपा की जन विरोधी नीतियों को धार देने के लिए प्रदेश भर किया जा रहा आयोजन.

कोरबा/कटघोरा 10 फरवरी 2023 ( सेंट्रल छत्तीसगढ़ ) : कटघोरा नगर में 9 फरवरी को वार्ड क्रमांक 8/7 में हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रमुख रूप से अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी कटघोरा राजीव लखन पाल, उपाध्यक्ष अरमान सिद्धकी, जय कंवर पार्षद, बृहस्पति बरेठ, पार्षद रविंद्र मोहन बघेल, पार्षद जीतू महंत, युवक कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम अलवानी, देव रत्नाकर, रमेश यादव सीमा मरावी, अजीज खान, जितेंद्र गुप्ता आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

कटघोरा शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव लखनपाल ने बताया की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का शुभारंभ पूर्व में ही हो चुका है जिसकी सफलता के लिए कांग्रेस संगठन द्वारा पूर्व में ही जिला,ब्लॉक,ग्राम पंचायत व बूथ स्तर तक की तैयारियों को लेकर सभी स्थानीय नेताओं को जिम्मेदारियां देने का कार्य पूर्ण कर लिया है। भाजपा की जन विरोधी नीतियों को धार देने के लिए प्रदेश भर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने हांथ से हांथ जोड़ो का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा हैं जिसमें पार्टी द्वारा जनसभाओं पैदल यात्रा गोष्ठियों के माध्यम से केंद्र सरकार की नाकामियों को जनता के बीच ले जाया जाएगा।