

कोरबा (सेन्ट्रल छत्तीसगढ़) हिमांशु डिक्सेना / कटघोरा :- कटघोरा विधायक पुरुषोत्तम कंवर छुरी के पिकनिक स्पॉट झोरा घाट मे नवनिर्वाचित जनपद सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, सरपंच, नगर पालिका एवं नगर पंचायत के पार्षद, अध्यक्षों का सम्मान जिला पंचायत अध्यक्ष के हाथों से किया गया। इस मुख्य कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी विधायक पुरुषोत्तम कंवर ने गमछा पहना कर सभी का सम्मान किया, साथ ही नवनिर्वाचित सरपंच एवं जनपद सदस्यों को स्मृति चिन्ह देकर अच्छे कार्य करने की शुभकामनाएं दीं। आज के मिलन समारोह में प्रीतिभोज का आयोजन भी किया गया था, जहां कटघोर जनपद व नगरपालिका दीपका, नगर पालिका कटघोरा, नगर पंचायत छुरी के समस्त पार्षद एवं कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

आज के झोरा घाट में आयोजित कार्यक्रम में हजारों कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल हुए। इस मिलन समारोह में अपने उदबोधन में विधायक पुरषोत्तम कंवर ने कहा कि, इस तरह के आयोजन से कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का उत्साहवर्धन करते रहना चाहिए, ताकि उनके उत्साह वर्धन से वे अपने क्षेत्र में अच्छे कार्य कर सकें। इस मिलन समारोह में पाली तानाखार विधायक मोहित राम केरकेट्टा, जिला पंचायत अध्यक्ष शिव कला छत्रपाल सिंह कंवर, कटघोरा के पूर्व विधायक बोधराम कवर, जिला पंचायत सदस्य गणराज सिंह, जनपद अध्यक्ष लता कंवर, नगर पालिका दीपका अध्यक्ष संतोषी दीवान, नगर पंचायत छुरी की अध्यक्ष नीलम अशोक देवांगन, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशरफ मेमन, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष शेख ईश्तीयाक, जनपद सदस्य, जिला पंचायत सदस्य एवं सरपंच एवं समस्त कटघोरा व दीपका कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी व पंच गण उपस्थित रहे।





