कटघोरा वन मंडल द्वारा पौधारोपण के लिए निःशुल्क वितरण किए जा रहे हैं। पौधारोपण को बढ़ावा देने विभाग ने एक वाहन व मोबाइल नं के माध्यम से सभी जगहों पर पंहुचा रहें हैं पौधे….

 हिमांशु डिक्सेना  ( कटघोरा )  -: हमारा जीवन पूर्ण रूप से पौधों पर निर्भर करता है। इनसे फैली हरियाली हमारे तन मन को शांति प्रदान करती है। यह पर्यावरण को साफ व सुथरा बनाने में भी विशेष सहयोग प्रदान करते हैं। जिससे हमारे वातावरण में नमी का एक स्तर बना रहता हैं। किसी भी दृष्टि से देख लीजिए, पौधों का एक अलग ही महत्व दिखाई देगा। वर्तमान में जैसे जैसे जनसंख्या बढ़ती जा रही है। वैसे वैसे वनों का क्षेत्रफल कम होता जा रहा हैं। क्योंकि लोग अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए पेड़ों का अंधाधुंध कटान कर रहे हैं। इन सभी समस्याओं का सिर्फ एक ही समाधान हैं। जिसके लिए पौधरोपण किया जाना जरूरी है। जिसमें यदि समाज के सभी लोग एक जुट हो जाए तो हमें किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। बस हम लोगों में थोड़ी जागरुकता की जरूरत हैं। यदि लोग एक एक पौधा भी लगाएंगे तो देश में चारों ओर हरियाली ही हरियाली दिखाई देगी। ऐसे में सूखे की समस्या का लोगों को सामना नहीं करना पड़ेगा। कटघोरा वनमंडल ने पौधारोपण को बढ़ावा देने के लिए निःशुल्क वाहन व मोबाइल न उपलब्ध कराया गया है जिससे लोगों की मांग के अनुसार पौधों को यथास्थान पंहुचाया जा रहा है। जिसमें नीम, जामुन, आंवला, लक्ष्मी तरु, कटहल अनेक प्रकार के उपयोगी पौधे उपलब्ध कराए जा रहे हैं...