कटघोरा में आज पेंशन धारी बुजुर्गों एवं विकलांग 1000 लोगों को कटघोरा विधायक पुरुषोत्तम कवर एवं नवनिर्वाचित अध्यक्ष रतन मित्तल के द्वारा कंबल का वितरण किया गया,,,,,,,,

कोरबा (सेंट्रल छत्तीसगढ़) आशुतोष शर्मा /कटघोरा :- बढ़ती ठंड को देखते हुए कोरबा जिले में खनिज न्यास मद से पेंशन धारी बुजुर्गों एवं विकलांग लोगों को कंबल वितरण किया जा रहा है। जिले के सभी नगरीय निकायों एवं पंचायतों में कंबल वितरण किया जाएगा, आज इसी तारतम्य में कटघोरा नगर में क्षेत्रीय विधायक पुरुषोत्तम कंवर एवं नगर पालिका अध्यक्ष कटघोरा के द्वारा नगर के सभी पात्र लोगों को कंबल दिया गया। विधायक का कहना है कि राज्य की भूपेश सरकार बढ़ती ठंड को देखते हुए जरूरतमंद लोगों तक कंबल पहुंचाने के कार्यक्रम का आयोजन किया है। नगर के बुजुर्ग एवं विकलांग जन कंबल पाकर काफी प्रसन्न नजर आए… इस कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि प्रशांत मिश्रा नगर पंचायत उपाध्यक्ष बजरंग पटेल ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अशरफ मेमन जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष भावना जयसवाल नगरपालिका के समस्त समस्त पार्षद एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारी उपस्थित थे l