कटघोरा में अध्यक्ष के साथ उपाध्यक्ष के दावेदार आने लगे सामने… जय नारायण कंवर उपाध्यक्ष की दौड़ में आगे… अध्यक्ष के लिए दोनो पार्टियों में नाम का मंथन जारी…

जय नारायण कंवर

डेक्स कोरबा ( कटघोरा ) – कटघोरा नगर नगर पालिका परिषद में कांग्रेस व बीजेपी को स्पष्ट जनादेश नहीं मिला है। कांग्रेस यहां सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई है। वहीं भाजपा दूसरी बड़ी पार्टी होगी। जहां एक ओर अध्यक्ष के लिए दोनों ही पार्टियां निर्दलीय पार्षद को साधने में जुटे हुए है, वहीं दूसरी ओर उपाध्यक्ष की रेस में भी नाम आने चालू हो गए हैं। संख्याबल में अधिक होने से कांग्रेस से ही अभी उपाध्यक्ष के दावेदार का नाम ही सामने आया है। जिसमें युवा पार्षद जय नारायण कवर का नाम उपाध्यक्ष के लिए सबसे प्रबल दावेदार माना जा रहा है। मिलनसार छवि के जय नारायण कंवर पर कांग्रेस पार्टी भरोसा जता सकती है। जय के नाम पर निर्दलीय सहित अन्य दल के पार्षद समर्थन दे सकते है। कटघोरा क्षेत्र से वार्ड 7 से आने वाले जय नारायण कंवर की पहचान क्षेत्र में युवा एवं ऊर्जावान नेता के रूप में प्रसिद्ध है।
मौजूदा समय मे कटघोरा में कांग्रेस 7 , भाजपा 7 एवं निर्दलीय 1 जीत दर्ज है। यही वजह है कि अगर कटघोरा शहर से अध्यक्ष का प्रत्याशी भाजपा व कांग्रेस उतारती है तो संतुलन बनाये रखने के लिए जय नारायण कंवर उपाध्यक्ष बना सकते है। राजनीतिक पण्डितों के मुताबिक उपाध्यक्ष के लिए पार्टी को ज्यादा मशक्कत नहीं करनी होगी। हालांकि कांग्रेस पदाधिकारी अभी किसी के भी नाम पर मीडिया के सामने बात नहीं कर रहे है। पार्टी का पहला फोकस अध्यक्ष के लिए संख्या बल जुटाने में है। क्योंकि अध्यक्ष बनने के बाद उपाध्यक्ष के लिए कोई दिक्कत नहीं होगी। कटघोरा नगर पालिका परिषद इस बार सामान्य मुक्त के लिए आरक्षित है।