

कोरबा/कटघोरा 3 अक्टूबर 2022 ( सेंट्रल छत्तीसगढ़ ) : देशभर में नवरात्रि की धूम है।आम और खास लोग माता दुर्गा की उपासना में लीन हैं। सोमवर को कटघोरा के विधायक भी देवीभक्ति में डूबे नजर आये। उन्होंने आज देर शाम नवरात्र के मौक़े पर कटघोरा शहर के अलग-अलग इलाकों पर स्थापित की गई मां दुर्गा प्रतिमाओं के दर्शन करने के अलावा मरखीमाता,वार्ड नौ के ज्योत जवरा का दर्शन किये।
दुर्गा पंडालों में पहुंचे कटघोरा विधायक
कटघोरा विधायक किसान परिवार से ताल्लुकात रखते हैं। हर तीज त्यौहार में आम लोगों की तरह बेहद उत्साहित नजर आते हैं। मरखी माता पहुंचे कटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर दर्शन किये । देवी दर्शन कटघोरा विधायक कारखाना में दुर्गा उत्सव समिति मैं दर्शन उपरांत वार्ड क्रमांक 12 जुराली में दर्शन कर पूजा अर्चना की वार्ड क्रमांक 12 जुराली मे दर्शन कर वार्ड क्रमांक 4 मध्य नगरी दुर्गा उत्सव समिति मैं दर्शन कर पूजा अर्चना किया जोत सेवक धनेंद्र कुमार गुप्ता ने विधायक का सम्मान करते हुए चुनरी भेंट की तत्पश्चात समिति के सदस्यों ने गरबा कार्यक्रम का पुरस्कार वितरण कराया। विधायक के मुख्य आतिथ्य में सभी को पुरस्कार वितरण किया गया।

गायत्री दुर्गा उत्सव समिति में पूजा अर्चना कर समिति के सदस्यों से भेंट मुलाकात कर नगर के आवश्यक विकास कार्यों पर चर्चा की आदर्श दुर्गा उत्सव समिति के पंडाल में पहुंचकर माता रानी के दर्शन कर पूजा अर्चना की जेल रोड एवं तहसील भाटा में माँ दुर्गा उत्सव समिति चैतन्य झांकी का दर्शन कर पूजा अर्चना कर नौ देवियों की आरती कर विधायक ने आशीर्वाद लिया।

विधायक के साथ कोरबा के महापौर राज किशोर प्रसाद, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव लखन पाल, छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव आकाश शर्मा, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विकास सिंह, युवा कांग्रेस के विधानसभा उपाध्यक्ष राहुल शर्मा, विधायक प्रतिनिधि सौरभ शर्मा, सत्या सिंह कंवर, अजय धनोदिया, घनश्याम शर्मा,भावना जायसवाल, संजय सिंघल, घनश्याम अलवानी, मुकेश गोयल, अमित कौशिक, देवेंद्र कौशिक, अशरफ मेमन, कैलाश अग्रवाल, भरत लाल पांडे, विनोद भट्ट, संतोष साहू, विक्की अग्रवाल, लक्क़ी अलवानी, बजरंग पटेल, सुरेश अग्रवाल, पवन अग्रवाल,सौरव यादव, सौरभ शर्मा तथा बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।
