कटघोरा : भारतीय जनता युवा मोर्चा ने किया गृह मंत्री का पुतला दहन…

कोरबा/कटघोरा 1 मार्च 2023 ( सेंट्रल छत्तीसगढ़ ) : भारतीय जनता पार्टी व भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिला सूरजपुर में भाजपा युवा मोर्चा के भैयाथान मंडल अध्यक्ष अमर प्रताप सिंह पर रेत माफियाओं द्वारा जानलेवा हमला करने के विरोध में आज भाजपा युवा मोर्चा कटघोरा मंडल के द्वारा शहीद वीर नारायण चौक पर छत्तीसगढ़ प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का पुतला दहन किया गया तथा कटघोरा थाना प्रभारी अश्विन राठौर को ज्ञापन सौंपकर आरोपी रेत माफियाओं पर जल्द से जल्द तथा कठोर कार्यवाही करने की मांग की गई। ज्ञापन के माध्यम से प्रदेश के गृहमंत्री को सचेत किया गया कि आरोपियों पर त्वरित कार्यवाही न होने पर भाजपा युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ में उग्र प्रदर्शन करने को विवश होगी।

इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा कटघोरा मण्डल अध्यक्ष समजीत सिंह, अनुराग दुहलानी ,जय गर्ग, अकाश मानकर, तुषार साहू , मुकेश कुशलवरसा , दिव्यांशु जायसवाल प्रदीप पटेल , विवेक ठाकुर , सत्ता कमल समेत बड़ी संख्या में भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे।