

कोरबा(सेंट्रल छत्तीसगढ़):- अलग-अलग मोर्चा, प्रकोष्ठों को मिली हरि झंडी के बाद आज भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ राजीव सिंह की अनुशंसा पर कोरबा जिला भाजपा ने कटघोरा मंडल के लिए अल्पसंख्यक मोर्चे की बहुप्रतीक्षित कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है. मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी हरवंश सिंह पनेशर को सौंपी गई है. वही महामंत्री का दायित्व संयुक्त रूप से गुरबक्श सिंह संधू व फैजल खान को दी गई है. माइनॉरिटी सेल के पदाधिकारियों की छोटी सूची में अध्यक्ष के अलावा दो उपाध्यक्ष, दो महामंत्री, दो मंत्री व एक कोषाध्यक्ष के रूप में आठ लोगो को जगह दी गई है.
इसी तरह प्रकोष्ठ में एक मीडिया प्रभारी समेत सात अन्य लोगो को कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर जगह दी गई है. जिला व मण्डल अध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए सभी भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति के अनुसार जनकल्याण हेतु सदैव प्रतिबद्ध रहने के लिए निर्देशित किया है.
मंडल अल्पसंख्यक मोर्चा सूची.
अध्यक्ष- हरवंश सिंह पनेशर
उपाध्यक्ष- दर्शन सिंह
उपाध्यक्ष- कासिम अली
महामंत्री- फैजल खान
महामंत्री- गुरबख्श सिंह
मंत्री- ताहिर आजमी
मंत्री- कुलदीप सिंह वालिया
कोषाध्यक्ष- विजय कुमार जैन
मीडिया प्रभारी- वसीम खान.
कार्यकारिणी सदस्य.
सानीद खान
इतियाज मोहम्मद
यासीन मोहम्मद
सरजीत कौर
मेहरून निशा
कादिर मेमन
साबिर खान
