

कोरबा ( सेन्ट्रल छत्तीसगढ़ ) : कोरबा लोकसभा के पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता जननायक स्वर्गीय डॉ बंसीलाल महतो जी की जयंती पर आज भारतीय जनता पार्टी मंडल कटघोरा के द्वारा उनको स्मरण करते हुए साथ ही स्व.डॉ बंशीलाल महतो को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कटघोरा नगर के स्थानीय हनुमान गढ़ी चकचकवा पहाड़ी मंदिर परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। तत्पश्चात स्थानीय शाम को 4 बजे स्थानिय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा में भर्ती मरीजों को फल, ब्रेड, बिस्किट आदि का भी वितरण किया गया। सभी मरीजो का कुशलक्षेम जानते हुए जल्द ही उनके स्वस्थ होने की कामना सभी उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के द्वारा कि गई।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल कटघोरा के पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा पवन गर्ग ,नगर पालिका कटघोरा के पूर्व उपाध्यक्ष पवन अग्रवाल ,जिलामंत्री संजय शर्मा,,मंडल अध्यक्ष धंन्नु दुबे,,महामंत्री द्वेय राजेन्द्र टंडन ,अभिषेक गर्ग ,मंडल मंत्री मनोज नायडू,,कोषाध्यक्ष अजय धनोंदिया,,मंडल मीडिया प्रभारी नवीन गोयल,,संजीत सिंह,उत्तम रंधावा,मनोज दुबे,ओमप्रकाश डिकसेना,आर्यन राजपाल ,मनोज दुबे,अजय गर्ग ,संतोष राजवाड़े,,आदि कार्यरता उपस्थित रहे।
