कटघोरा पत्रकार संघ के अध्यक्ष अजय धनोदिया का जन्मदिन मनाया गया धूमधाम से.. पत्रकारों ने केक काटकर दी बधाई.

कोरबा/कटघोरा 23 सितंबर 2023 (सेन्ट्रल छत्तीसगढ़ ) : कटघोरा पत्रकार संघ के अध्यक्ष व लायन्स क्लब कटघोरा छुरी अध्यक्ष अजय धनोदिया का जन्मदिन कटघोरा पत्रकार संघ के सदस्यों ने बड़ी धूम धाम से मनाया। इस अवसर पर पत्रकारों ने अजय धनोदिया का केक काटकर व मिठाई खिलाकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी व उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पत्रकार संघ के राम विलास कुर्रे, राजीव लखनपाल, किशोर लखनपाल, राकेश गोयल,चंदन बघेल, अशोक दुबे, सतीश धनोदिया, हसन अली, मनोज नायडू, श्रमजीवी पत्रकार संघ कटघोरा के अध्यक्ष शशिकान्त डिक्सेना, उपाध्यक्ष शारदा पाल उपस्थित रहे।

बतादें की पत्रकार संघ कटघोरा के अध्यक्ष अजय धनोदिया लायंस क्लब कटघोरा छुरी की भी अध्यक्षता निभा रहे हैं। वे हरिभूमि के सक्रिय पत्रकार होने के साथ साथ सामाजिक कार्यों में भी इनका एक बड़ा योगदान रहता है। लायंस क्लब के सौजन्य से ग्रामीण वनांचल क्षेत्रों में समय समय पर उनकी मदद करना व कटघोरा में किसी भी सामाजिक आयोजन में अजय धनोदिया हमेशा से अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभाते हैं। अजय धनोदिया के जन्मदिन पर पत्रकारों के साथ साथ नगर के गणमान्य लोगों ने अपनी बधाई व शुभकामनाएं दी।