कटघोरा : नौ दिन की आराधना के बाद मां की धूमधाम से हुई विदाई.. राधासागर में किया गया प्रतिमाओं का विसर्जन.. नाचते-गाते पहुंचे भक्त.

कोरबा/कटघोरा 26 अक्टूबर 2023 ( सेंट्रल छत्तीसगढ़ ) : नवरात्र के अवसर पर नौ दिनों तक मां की आराधना हुई। वहीं पंडालों में भी प्रतिमाएं स्थापित कर विधिविधान से पूजन-अर्चन किया गया। नवरात्र के बाद भक्तों ने धूमधाम से मां की विदाई की। नाचते-गाते माता की प्रतिमाओं का विसर्जन करने तालाबों व कुंडों तक पहुंचे। कटघोरा नगर इलाके के दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन कटघोरा के राधासागर सरोवर में किया गया।

दुर्गोत्सव समिति के आयोजकों ने बताया कि बहुत खुशी के साथ मां का विसर्जन किया। नौ दिनों तक माता की बहुत खुशी के साथ आराधना की। माता से यही प्रार्थना किया कि देश में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहे। कटघोरा के गायत्री दुर्गोत्सव समिति, तहसील भाटा दुर्गोत्सव समिति, बाज़ार मोहल्ला दुर्गोत्सव समिति, आदर्श दुर्गोत्सव समिति दुर्गा मंदिर दुर्गोत्सव समिति वार्ड 9 की माता दुर्गा की प्रतिमाओं को नगर भृमण कर ढोल बाजे के साथ माता के जयकारों के साथ कटघोरा के राधासागर में विधिविधान से पूजा अर्चना कर विसर्जन किया गया।

वैदिक मंत्र व रीति रिवाज से प्रतिमाओं को विसर्जित किया गया। जय माता दी के जयकारे से पूरा नगर गुंज रहा था। झांकियों के दर्शन के लिए लोग घरों से बाहर निकल पड़े। झांकी के साथ रंग गुलाल उड़ते भजन के साथ झूमते हुए श्रद्धालु आगे बढ़ रहे थे। कई जगहों पर शोभा यात्रा भी निकली गई।

कटघोरा पुलिस रही जगह जगह मुस्तैद

प्रतिमा विसर्जन को लेकर कटघोरा पुलिस अलर्ट रही। इस दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए जगह-जगह पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। वहीं कुंडों व तालाबों पर भी पुलिस मुस्तैद रही। ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न होने पाए। प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू है ऐसे में लॉयन आर्डर के तहत दुर्गा विसर्जन बहुत ही शांति पूर्ण कराया गया।