कटघोरा : नगर में 76वाँ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया बड़ी धूमधाम से.. जगह जगह लहराया तिरंगा.. राष्ट्रगान के बाद अमर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को किया गया नमन.

कोरबा/कटघोरा 15 अगस्त 2023 ( सेंट्रल छत्तीसगढ़ ) शशिकांत डिक्सेना : कोरबा जिले के उपनगरीय क्षेत्र कटघोरा नगर में 76 वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम स मनाया गया। नगर पालिका परिषद, कटघोरा थाना, तहसील कार्यालय, वनमण्डल कार्यालय व सभी प्रशासनिक कार्यालयों के साथ साथ स्कूलों में सुबह साढ़े सात बजे ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी गई। स्कूली बच्चों ने प्रभात रैली निकाली व स्वतंत्रता दिवस अमर रहे के नारों से पूरा कटघोरा शहर गुंजायमान हो गया। शहर कांग्रेस कमेटी ने भी कांग्रेस कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया व राष्ट्रगान कर तिरंगे को सलामी दी और आज़ादी में शहीद हुए अमर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद किया। ध्वजारोहण के बाद सभी ने एक दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।