कटघोरा : धान खरीदी ख़रीफ़ विपणन वर्ष की बैठक हुई आयोजित.. “किसान टोकन तुंहर हाथ” के माध्यम से कृषक को लेना होगा टोकन…

कोरबा/कटघोरा 1 नवम्बर 2022 ( सेंट्रल छत्तीसगढ़ ) : शासन के निर्देशानुसार धान खरीदी ख़रीफ़ विपणन वर्ष की बैठक आज दिनांक 1 अक्टूबर को समिति कटघोरा की बैठक मंडी प्रांगण में आयोजित की गई। धान खरीदी के शुभारंभ हेतु मंडी बोर्ड के अध्यक्ष रामनारायण कश्यप, समिति कटघोरा के नोडल अधिकारी पी एल हंसा, प्राधिकृत अधिकारी नारायण जात्रा, शाखा प्रबंधक कटघोरा सरिता पाठक, समिति प्रबन्धक विनोद कुमार भट्ट, फड़ प्रभारी बंशीलाल प्रजापति, बारदाना सुपरवाइजर बद्रीप्रसाद देवांगन, कंप्यूटर ऑपरेटर अभिजीत कुमार दुबे एवं समिति के संलग्न ग्रामों के कृषक उपस्थित रहे।

इस बैठक में कृषकों को जानकारी देते हुए बताया गया कि धान लाने के पूर्व टोकन लेना आवश्यक होगा जिसके लिए कृषक अपने मोबाइल से “किसान टोकन तुंहर हाथ” के माध्यम से टोकन प्राप्त कर सकता है। किसानों को साफ सुथरा धान लाने का आग्रह किया गया। टोकन तुंहर हाथ’ एप की सहायता से प्रत्येक पंजीकृत किसान संबंधित उपार्जन केन्द्र में स्वयं के द्वारा निर्धारित तिथि में धान विक्रय हेतु टोकन प्राप्त कर सकेंगे। इस एप द्वारा किसान को समिति द्वारा दर्ज किसान की जानकारी पंजीकृत रकबा, बैंक खाता, टोकन एवं धान खरीदी आदि की सभी नवीनतम जानकारियां प्राप्त होंगी।

किसानो को मिलेगा लाभ, “टोकन तुंहर हाथ” मोबाइल एप लॉन्च

हर साल धान बेचने के लिए किसानों को टोकन के लिए धान खरीदी केंद्रों के चक्कर लगाने पड़ते थे। जिसे कारण खरीदी केंद्रों में किसानों की लंबी कतारें लग जाती। किसान दिन रात जागकर अपनी बारी का इंतजार करते थे। जिसके चलते उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को समाप्त करने के लिए शासन की ओर से ‘टोकन तुंहर हाथ’ मोबाइल ऐप लॉन्च किया गया है। इस ऐप को किसान अपने मोबाइल में डाउनलोड कर आसानी से टोकन प्राप्त कर सकते हैं। किसानों को अब घर बैठे ही टोकन और धान बिक्री का सही समय उन्हें मोबाइल पर ही मिल जाएगा। इसके अलावा इस एप में जिले में खाद बीज से सम्बंधित जानकरी भी किसानों को मिलेगी।