कटघोरा : त्रिलोकी पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेल महोत्सव का किया गया अयोजन..

त्रिलोकी स्कूल में वार्षिक खेल महोत्सव आयोजन

कोरबा ( सेन्ट्रल छत्तीसगढ़ ) : कटघोरा स्थित त्रिलोकी पब्लिक स्कूल ब्लॉक ए में वार्षिक खेल महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न खेलों का समावेश किया गया था जैसे 30 मीटर दौड़, हर्डल्स रेस, बॉल कलेक्शन रेस, नंबर रेस, रैबिट रेस,कंगारू रेस, स्कूल चले हम रेस, रिले रेस, थ्री लेग रेस,फील द बॉटल रेस इत्यादि खेल को शामिल किया गया था इस खेल में विद्यार्थियों ने जमकर खेलें एवं विभिन्न मेडल जीते।

इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर सर आशुतोष अग्रवाल , विद्यालय की डायरेक्टर मैडम पूनम अग्रवाल एवं त्रिलोकी पब्लिक स्कूल ब्लॉक ए की प्राचार्या सुश्री दीपा चौहान मैडम इस कार्यक्रम की साक्षी बने एवं विद्यार्थियों को खिलाड़ी भावना से खेलने की शुभकामनाएँ दी। इस खेल महोत्सव में विद्यालय के विद्यार्थी एवं समस्त शिक्षिकाओं की महत्वपूर्ण योगदान से खेल संपन्न हुआ।