कटघोरा : तेज़ रफ़्तार पिकप ने बाइक सवार को मारी टक्कर.. बाइक सवार गंभीर रूप से हुआ घायल.. पिकप व चालक को पकड़ लोगों ने पहुंचाया थाना.

कोरबा/कटघोरा ( सेंट्रल छत्तीसगढ़ ) : सड़क दुर्घटना थमने का नाम नही ले रहा है। छुरी के बाद आज कटघोरा में आज सुबह एक तेज रफ्तार पिकप ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मारी, टक्कर में युवक बुरी तरह घायल हो गया। कटघोरा पुछापारा निवासी महबूब आज सुबह अपने किसी निजी कार्य से कटघोरा मार्केट की ओर जा बाइक CG 12 N 8192 से रहा था। इसी बीच मंडी रोड समीप मुख्यमार्ग पर एक तेज रफ्तार पिकप CG 07 CC 0279 ने महबूब की बाइक को जोरदार टक्कर मारा। जिससे महबूब बुरी तरह घायल हो गया। उसे मौके पर उपस्थित लोगों ने तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टरी परीक्षण में उसके पैर व हाथ में गंभीर चोट आई है। फिलहाल घायल महबूब का प्राथमिक उपचार जारी है।

बतादें दुर्घटना के वक्त मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने दुर्घटनाकारी पिकप को पकड़कर चालक व वाहन को कटघोरा थाना के सुपुर्द कर दिया है। कटघोरा पुलिस पिकप व चालक पर वैधानिक कार्यवाही कर रही है।