
कोरबा(सेंट्रल छत्तीसगढ़)विनोद उपाध्याय:- जनपद पंचायत कटघोरा के अध्यक्ष श्रीमती लता कंवर एवं समस्त सदस्यों एवं सरपंचो द्वारा जनपद सीईओ श्री एच. एन. खोटेल को हटाने के लिए दिनांक 9/11/21 को ज्ञापन दिया था लेकिन प्रशासन द्वारा कोई भी कार्यवाही नही किए जाने पर , सभी सदस्यों एवं सरपंचों में भारी आक्रोश व्याप्त है , तथा इस बार 3 दिवस की अल्टीमेटम एवं जनपद पंचायत कार्यालय का तालाबंदी के साथ अनिश्चित कालीन आंदोलन किए जाने फिर से जिला प्रशासन को पत्र लिखा गया है , आपको बता दें कि कटघोरा में 5 वी बार पदस्थ सीईओ श्री एन. एन. खोटेल शुरू से ही कटघोरा में विवादित चल रहे है और इस बार जनपद सदस्यों एवं सरपंचों ने हटाने मोर्चा खोल दिया है , देखते है कि शासन प्रशासन द्वारा क्या कार्यवाही किया जाता है, इसका सभी को इंतजार रहेगा ।।


