

कोरबा/कटघोरा 3 अक्टूबर 2022 ( सेंट्रल छत्तीसगढ़ ) : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय कटघोरा के द्वारा चैतन्य देवियों की भव्य झांकी का शुभारंभ तहसील भाटा में किया गया है, इस मौके पर तहसील भाटा दुर्गा समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
झांकी में देवी स्वरूप में गेवरा और कटघोरा की बहने द्वारा यह प्रदर्शन किया जा रहा है यह बहने पिछले 10 वर्षों से राजयोग के अभ्यास द्वारा और परमात्मा शिव की याद से लगातार चार घंटों तक एकाग्रता से एकदम स्थिर विराजमान रहती हैं। इन्हें देख दर्शकों को लगता है जैसे देवी मूर्ति रूप में स्थित हैं, जबकि वह जीवित हैं इनमें से एक बहन तो चौथी क्लास में पढ़ती है उसे देख सब चकित रह जाते हैं कि इतनी छोटी बहन कैसे स्थिर रह सकती है। यह सब राजयोग के अभ्यास का परिणाम है।

तहसील भाटा दुर्गा समितु ने बताया कि ब्रह्मकुमारिज बहनों के द्वारा प्रदर्शित जीवंत झाकी हम सबको सन्देश देते हुवे सदैव शुभ कार्य के लिए प्रेरित करते हैं।परमात्मा पिता शिव से सम्बन्ध जोडक़र इन देवियों जैसे अपने जीवन का सर्वशक्तिमान कैसे बनाऐं, उक्त कार्यक्रम में राजयोग को आधार बनाने का संदेश दिया गया। झांकियों के माध्यम से दुर्गुणों पर सद्गुणों के विजय प्राप्त करने का भी संदेश दिया गया। समिति के सदस्यों ने अपील करते हुए कहा कि चैतन्य देवियों की झांकी 2 दिन और रहेगी आप भी इसका लाभ अवश्य प्राप्त करें।
