कटघोरा : ग्राम पंचायत रंजना गौठान में मनाया गया गोवर्घन पूजा… विधायक पुरुषोत्तम कंवर ने दी ग्रामीणों को बधाई और कहा की हिन्दू धर्म में गौ माता की सेवा पूजनीय है…

कोरबा(सेंट्रल छत्तीसगढ़): गोवर्धन पूजा के दिन गोवर्धन, गाय और बछड़े तथा गोपाल की पूजन का विधान है। इस दिन पूजा करने से सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है। यह बातें शुक्रवार को कटघोरा विधायक पुरुषोत्तम कंवर ने गो पूजा के दौरान कहीं। गोशाला में अन्य लोगों ने गाय की पूजा की और उन्हें भोजन भी कराया। मनोकामना पूर्ण करने की प्रार्थना की।

गाय को हिन्दू मान्यताओं में बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। गाय को गो माता भी कहा जाता है, गाय को मां का दर्जा दिया गया है। जिस प्रकार एक मां अपनी संतान को हर सुख देना चाहती है, उसी प्रकार गो माता भी सेवा करने वाले जातकों को अपने कोमल हृदय में स्थान देती हैं और उनकी हर मनोकामना पूरी करती हैं। ऐसी मान्यता है कि गोवर्धन पूजा के दिन गौ सेवा करने वाले व्यक्ति के जीवन में कभी कोई संकट नहीं आता। आज गोवर्धन पूजा में जिले की अधिकतर गौठानों में गाय माता का पूजन किया गया। कटघोरा विधायक पुरुषोत्तम कंवर ने ग्राम पंचायत रंजना स्थित गौठान पहुंचकर गो माता का पूरे विधि विधान के साथ व मंत्रोच्चारण के साथ पूजन किया। विधायक ने कहा की छ्त्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश हैं कि इस गोवर्धन पूजा को अवसर के रूप में मनाया गया है। इस उत्सव के अवसर पर बेसहारा गोवंशों की विधि विधान से पूजा अर्चना कर उन्हें गुड़,रोटी, अनाज व लड्डू आदि खिलाकर सभी ग्राम पंचायतों की खुशहाली के लिए कामना की गई।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष शिवकला कंवर, कटघोरा जनपद पंचायत अध्यक्ष लता मुकेश कंवर, ग्राम पंचायत रंजना, डोंगरी व मोहनपुर के सरपंच, सचिव, जनपद सदस्य शत्रुघन राज, अनुसूचित जाति प्रकोष्ट के जिलाध्यक्ष राम शरण कंवर, विकास सिंह, राहुल शर्मा, सौरभ शर्मा तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।